रिलेशनशिप

Relationship Advice: आपकी इन बेवकूफियों की वजह से टूट सकते हैं आपके रिलेशनशिप

Relationship Advice: आपकी इन बेवकूफियों की वजह से टूट सकते हैं आपके रिलेशनशिप
x
पार्टनर द्वारा की गई छोटी-छोटी गलतियों की वजह से रिलेशनशिप खत्म भी हो सकता है।

Relationship Advice: कोई भी रिलेशनशिप (Relationship) महिला और पुरुष दोनों की आपसी समझदारी और वफादारी से आगे बढ़ता है। इनमें से कोई भी अगर फेथफुल (Faithful) नहीं होता है तो रिलेशनशिप में दिक्कतें आ सकती हैं। कई बार पार्टनर द्वारा की गई छोटी-छोटी गलतियों की वजह से रिलेशनशिप खत्म भी हो सकता है। कभी-कभी गलती महिला की तरफ से होती है तो कभी-कभी कुछ मामलों में गलती पुरुषों की तरफ से भी होती है। जहां एक तरफ पुरुष, साधारण और सुलझी लड़कियां पसंद करते हैं वहीं महिलाएं भी वफादार लड़कों को पसंद करती हैं।आज हम आपको कुछ ऐसी गलतियों के बारे में बताएंगे जो किसी रिश्ते के टूटने का मुख्य कारण हो सकती है:

बेस्ट फ्रेंड से न बताएं सारी बातें (Don't tell everything to best friend)



बेस्ट फ्रेंड (Best friend) होता ही है जिससे कुछ ना छुपा रह सके अधिकतर लोग अपने बेस्ट फ्रेंड से हर बात शेयर करके अपना दिल हल्का करते हैं। लेकिन रिश्ते में दरार का कारण भी कभी-कभी बेस्ट फ्रेंड होते हैं। कुछ लोग अपने रिश्ते की हर बात को अपने बेस्ट फ्रेंड से शेयर करते हैं जो कि बिल्कुल गलत है। अगर आप भी इन लोगों में से एक है तो अपनी ये गलती सुधार लें। हर रिश्ते में कुछ सीक्रेट (Secret) होते हैं जिससे आपकी और आपके पार्टनर के बीच ही रहना सही रहता है। पुरुष महिला किसी को यह बात बिल्कुल पसंद नहीं होती कि उनके पर्सनल मोमेंट (Personal moment) उनके अलावा कोई और जाने। याद रखें दोस्त जरूरी है लेकिन उतना ही जरूरी है आपका रिश्ता भी।

दूसरे लड़कों/ लड़कियों से ज्यादा नज़दीकियां (Closer to other boys/girls)



आज के जमाने में लड़कों के दोस्त लड़कियां और लड़कियों के दोस्त लड़के होते हैं। इसमें कोई बुरी बात नहीं, लेकिन उनसे हद से ज्यादा नज़दीकियां आपके रिश्ते को टूटने (Break up relationship) के कगार पर भी ला सकती हैं। इसलिए अपने फ्रेंड्स के साथ अपनी सीमा निर्धारित करें और उस लिमिट के अंदर रहने की कोशिश करें।

अपने पार्टनर पर शक करना (Doubt your partner)



दोस्तों कोई भी रिश्ता (Relationship) विश्वास की नींव पर बना होता है और अगर आपको अपने पार्टनर (Partner) पर विश्वास ही नहीं तो रिश्ता कोई मायने नहीं रखता। इसलिए बेहद जरूरी है कि आप अपने पार्टनर पर विश्वास (Believe) करें उस पर नजर ना रखें। कभी-कभी कुछ लड़कियां चुपके-चुपके अपने पार्टनर के फोन को चेक करती हैं उनका पीछा करती है कि कहीं वह किसी और से तो नहीं मिल रहे। यह बिल्कुल गलत है क्योंकि अगर आपके पार्टनर को इस बारे में पता चलेगा तो उसे बुरा भी लगेगा और आपके रिश्ते में दरार भी आ सकती है।

इन छोटी-छोटी बातों को अगर आप ध्यान में रखेंगे तो आप अपना रिश्ता लंबे समय तक सफल बना सकते हैं।

Shailja Mishra | रीवा रियासत

Shailja Mishra | रीवा रियासत

    Next Story