रायपुर

बड़ी खबर : 26 अगस्त रात 9 बजे अमिताभ के साथ कौन बनेगा करोड़पति के हॉट सीट पर दिखेगी रीवा की चरणा, Rewa से पहली बार KBC में पहुँचने वाली महिला..

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 11:39 AM IST
बड़ी खबर : 26 अगस्त रात 9 बजे अमिताभ के साथ कौन बनेगा करोड़पति के हॉट सीट पर दिखेगी रीवा की चरणा, Rewa से पहली बार KBC में पहुँचने वाली महिला..
x
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

रीवा. जिले के जवा ब्लॉक की चरणा गुप्ता को आप सोनी टीवी पर देख पाएंगे। वे पॉप्युलर शो कौन बनेगा करोड़पति में अमिताभ बच्चन के साथ दिखेंगी। कौन बनेगा करोड़पति की हॉट सीट पर बैठेंगी। टीवी पर अमिताभ बच्चन से रूबरू होती दिखेंगी और उनके सवालों का जवाब देंगी। 26 अगस्त की रात सोनी चैनल पर चरणा गुप्ता का एपिसोड टेलिकास्ट होगा। चरणा के इस उपलब्धि को टीवी पर देखने लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। उनके घर - परिवार वालों के खुशी का तो ठिकाना ही नहीं रहा। चारों और से उन्हें बधाइयां मिल रही हैं।

अपनी काबिलियत पर भरोसा चरणा ने बताया कि उन्हें भरोसा था कि वे एक दिन कौन बनेगा करोड़पति के हॉट सीट पर बैठेंगी। कहा कि, घर के लोगों ने भी प्रेरित किया और साहस दिया तो हमने भी प्रयास किए। बताया कि, केबीसी में भाग लेने के लिए ऑनलाइन एप्लीकेशन किया। मोबाइल के जरिए इंटरव्यू हुआ। फिर सिलेक्शन के बाद रायपुर बुलाया गया। वहां फेस टू फेस क्वेश्चन हुए। वहां से भी सिलेक्ट हो गए। इसके बाद भोपाल में रिटेन टेस्ट और वाइवा हुआ। इसके बाद वहां से सिलेक्शन हो गया।

- चरणा गुप्ता का माइका शहडोल जिले के ब्यौहारी में हैं। उन्होंने प्राइमरी एजुकेशन वहीं से पूरा किया है। वे बचपन से ही मेधावी रही हैं। हर क्लास में उन्हें अच्छे अंक मिलते थे। कॉलेज की पढ़ाई बाहर रहकर पूरी की।

- रीवा के जवा ब्लॉक में उनकी शादी अमर कुमार गुप्ता के साथ हुई। रीवा शहर के नेहरू नगर में भी निवास स्थान है। वे मध्यांचल ग्रामीण बैंक के सेवा निवृत्त वरिष्ठ शाखा प्रबंधक शिव प्रसाद गुप्ता की बहू हैं।

- जिले की पहली महिला कौन बनेगा करोड़पति में 26 अगस्त दिन सोमवार को सानी चैनल में रात ९ बजे हॉट सीट में बैठ रही हैं। इनके पिता की ब्योहारी में इलेक्ट्रिक की दुकान है तथा मां शहडोल में एकाउंट ऑफिसर है।

- इन्होंने वनस्थली विश्वविद्यालय राजस्थान में कांस्यपदक के साथ ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की। पूना विश्वविद्यालय में पोस्टग्रेजुट में गोल्ड - मेडल प्राप्त किया। इन्होंने पहले ही प्रयास में यह सफलता पाई है।

- वर्तमान में शहडोल में लेबर इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत हैं। इसके पति अमर कुमार गुप्ता जिला कोषालय शहडोल में सहा.ट्रेजरी ऑफिसर हैं। दोनों पति - पत्नी वहीं रहकर जॉब कर रहे हैं।

Next Story