रायपुर

मुठभेड़ में तीन नक्सली ढ़ेर, ओडिशा-छत्तीसगढ़ बार्डर पर चला ऑपरेशन

chhattisgarh
x
उड़ीसा-छत्तीसगढ़ के बॉर्डर पर नक्सली मुठभेड़ में तीन नक्सली ढेर हो गए।

छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) - ओडिशा छत्तीसगढ़ बार्डर के तुलसी पहाड़ी इलाके में नक्सलियों के होने की जानकारी लगते ही मंगलवार की सुबह ओडिशा के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप अपने दलबल के साथ पहुचा और उन्हे पकड़ने के लिए मुहिम चलाई। इसे दौरान पुलिस और नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई है।इस मुठभेड़ में पुलिस ने 3 नक्सलियों को मार गिराया है। मारे गए नक्सलियों में 2 महिला व एक पुरुष है। पुलिस ने सभी के शव भी बरामद कर लिए हैं।

मृतको की नही हुई शिनाख्त

पुलिस मठभेड़ में मारे गए नक्सलियों की शिनाख्त नहीं हुई है। इस मुठभेड़ में 1 जवान को भी गोली लगी है। जिसे ईलाज के लिए विशाखापटनम रेफर किया गया है। वही पूरे क्षेत्र में पुलिस जवानों का सर्च ऑपरेशन जारी है। इस दौरान घटनास्थल से पुलिस को औजार सहित एक आदमी भी मिला है। फोर्स अब भी घटना स्थल में मौजूद है।

मलकानगिरी पुलिस को मिली थी सूचना

बताया जा रहा है कि ओडिशा के मलकानगिरी पुलिस को छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बार्डर पर भारी संख्या में नक्सलियो के होने की जानकारी मिली थी। जिसके बाद अल सुबह फोर्स को रवाना किया गया था। बताया जा रहा है कि फोर्स ने तुलसी पहाड़ी योजनाबद्ध तरीके से घेरा लिया था। तो वही जवानों को आता देख नक्सलियों ने फायर कर दिया था। जवाबी कार्रवाई में फोर्स ने 3 नक्सलियों को मार गिराया है। पुलिस को उम्मीद है कि पहाड़ी में अभी भी नक्सली छिपे हुए है। जिसके चलते पुलिस बल वहां मौजूद है।

Viresh Singh Baghel | रीवा रियासत

Viresh Singh Baghel | रीवा रियासत

    Next Story