रायपुर

Bilaspur: फूड पोइज़निंग की आशंका, 50 बीमार पडे़ 1 महिला की हो गई मौत

Rewa MP News
x

सांकेतिक तस्वीर 

छत्तीगढ़ के बिलासपुर में फ़ूड पोइज़निंग से 50 लोग बीमार जबकी 1 महिला की हो गई मौत

बिलासपुर (Bilaspur) एक कार्यक्रम के दौरान रविवार को भोजन के बाद एक-एक कर 50 लोग बीमार हो गये। पहले तो इसे सामान्य तौर पर माना गया। लेकिन जब बीमार होने वाले लोगों की संख्या बढ़ने लगी तो स्वास्थ्य विभाग को सूचित किया गया। मौके पर पहुंचे स्वास्थ्य अमले ने इसे फूड प्वाइजनिंग बताते हुए लोगों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। 1 महिला की मौत होने की जानकारी मिल रही है तो वहीं 10 लोगों को गंभीर बताया गया है।

आमामुड़ा गांव की घटना

मिली जानकारी के अनुसार बिलासपुर के कोटा आमामुड़ा गांव में एक कार्यक्रम था। जिसमें भोजन करने के बाद लोगों को फूड प्वाइजनिंग हो गई। लोगों को उल्टी और दस्त की समस्या होने लगी। पहले तो इसे सामान्य तौर पर लिया गया। लेकिन बीमार होने वालों की संख्या बढ़ने लगी तो स्वास्थ्य विभाग को सूचित किया गया।

देर से पहुंचा स्वास्थ्य अमला

बीमार लेगों को अस्पताल ले जाने के लिए एम्बुलेंस को फोन किया गया। ग्रामीणों का कहना है कि जानकारी के बाद भी एम्बुलेंस नही पहुंची। ऐसे में बीमार लोगों को पिकप में लादकर अस्पताल पहुचाया गया। स्वास्थ्य विभाग की इस लापरवाही पर गांव के लोगों में काफी गुस्सा है।

एम्स रेफर

बताया जाता है कि गभीर रूप से बीमार हुए 10 लोगों को एम्स के लिए रेफर किया गया है। जहां उनकी हालत सामान्य बताई जा रही है। वहीं मौके पर पहुंचे स्वास्थ्य विभाग ने खाने के लिए बनी चीजों का सेम्पल लिया गया है।

Next Story