प्रयागराज

Atiq Ahmed Shot Dead Live Updates: अतीक-अशरफ को असद की कब्र के पास दफनाया, तीनों आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया

Aaryan Puneet Dwivedi
16 April 2023 9:45 PM IST
Updated: 2023-04-17 02:07:14

Live Updates

  • 15 April 2023 11:45 PM IST

    यूपी के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार CM योगी से मिलने पहुंचे

    मेडिकल टेस्ट के लिए ले जाते वक्त अतीक अहमद और भाई अशरफ की पुलिस वैन में गोलीबारी कर हत्या की घटना ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है. इस घटना से यूपी की सियासत भी गरमा गई है. यूपी पुलिस अभी इस मामले पर कुछ भी कह नहीं रही है. हमले के तुरंत बाद, यूपी के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार CM योगी से मिलने पहुंचे हैं. सीएम योगी ने सभी बड़े अधिकारियों को बैठक के लिए बुलाया है.

  • 15 April 2023 11:43 PM IST

    हमले में एक कॉन्स्टेबल घायल

    इस हमले में एक कांस्टेबल मान सिंह घायल हुए हैं. उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मान सिंह को गोली लगी है. अतीक और अशरफ पर हमला करने वाले तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. फिलहाल पुलिस मामले में कुछ भी कहने से बच रही है.

  • 15 April 2023 11:41 PM IST

    मेडिकल टेस्ट के लिए ले जाते वक्त अतीक और अरशद के सिर में गोली मारी

    माफिया अतीक और उसके भाई अशरफ की शनिवार रात प्रयागराज में हत्या कर दी गई है। पुलिस उन्हें अस्पताल में मेडिकल टेस्ट के लिए ले जा रही थी। पत्रकार साथ-साथ चलते हुए अतीक से सवाल कर रहे थे। इसी बीच तीन युवक मीडियाकर्मी बनकर पुलिस का सुरक्षा घेरा तोड़ते हुए आए और अतीक के सिर में गोली मार दी। इसके बाद अशरफ पर फायरिंग की। दोनों वहीं ढेर हो गए।

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.