फ़ोटो

अनुष्का शर्मा से अधिक खूबसूरत थीं विराट कोहली की ये दो गर्लफ्रेंड, पर नहीं बन पाई बात

Aaryan Puneet Dwivedi
18 Aug 2021 8:31 PM IST
Updated: 2021-08-19 15:03:25
अनुष्का शर्मा से अधिक खूबसूरत थीं विराट कोहली की ये दो गर्लफ्रेंड, पर नहीं बन पाई बात
x
हमेशा लाइमलाइट में रहने वाले भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान की जोड़ी उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ बेहद जमती है. उनकी एक बेटी भी है. लेकिन क्या आपको पता है कि अनुष्का से पहले उनकी दो गर्लफ्रेंड और रह चुकी हैं?

बल्लेबाजी के साथ अपनी फिटनेस के लिए मशहूर भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) के लाइफस्टाइल के बारे में कौन नहीं जानता. विराट हमेशा लाइमलाइट में रहना पसंद करते हैं. पर क्या आप जानते हैं कि उनकी जिंदगी में बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) के एंट्री के पहले दो गर्लफ्रेंड रह चुकी हैं. जो बेहद खूबसूरत थी. पर बात नहीं बन पाई.

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा 11 दिसंबर 2017 को विवाह के बंधन में बंध गए. दोनों ने इटली के बोर्गो फिनोचिएटो में शादी की थी. इसी साल की जनवरी में विराट और अनुष्का ने एक खूबसूरत बेटी को जन्म दिया, जिसका नाम वामिका है. इसके पहले विराट कोहली की दो गर्लफ्रेंड रह चुकी हैं, तमन्ना भाटिया और इजाबेल लेटे.

विराट कोहली, अनुष्का शर्मा एवं उनकी बेटी


तमन्ना भाटिया

बॉलीवुड की बेहद खूबसूरत और टैलेंटेड अभिनेत्रियों में से एक तमन्ना भाटिया (Tamanna Bhatia) भी विराट कोहली की गर्लफ्रेंड रह चुकी हैं. तमन्ना और विराट ने एक मोबाइल कंपनी के कमर्शियल विज्ञापन पर एक साथ काम किया था. इसी दौरान दोनों में नजदीकियां बढ़ती गई. दोनों की जोड़ी को लोगों ने काफी पसंद किया. दोनों एक दूसरे को डेट करते देखे गए थें, लेकिन जल्द ही दोनों के रिश्तों में इजाबेल लेटे को लेकर तकरार होनी शुरू हो गई और कुछ ही महीनों में दोनों का ब्रेकअप हो गया.

विराट कोहली एवं तमन्ना भाटिया

इजाबेल लेटे

तमन्ना भाटिया के बाद विराट इजाबेल लेटे (Izabelle Leite) को डेट करने लगे. इजाबेल लेटे ब्राज़ील की खूबसूरत मॉडल हैं. इजाबेल को निर्देशक राज पुरोहित ने अपनी फिल्म 'Sixteen' के लिए साइन किया था. इस दौरान वो फिल्म को प्रोमोट करने के लिए काफी सालों तक भारत में ही रही थी. प्रोमोशन के दौरान एक बड़े बिजनेसमैन की पार्टी में उनकी मुलाकात क्रिकेटर विराट कोहली से हुई. यहां से इन दोनों की दोस्ती की शुरुआत हुई. इसके कुछ समय बाद दोनों को सिंगापुर में डेटिंग करते हुए देखा गया. दोनों की लवस्टोरी इतनी दिलचस्प थी कि दोनों की खबरें मीडिया में आने लगी.

विराट कोहली एवं इजाबेल लेटे

एड शूट के दौरान अनुष्का से मिलें विराट

तमन्ना भाटिया, इजाबेल लेटे दोनों के साथ ही विराट ज्यादा दिन तक नहीं टिक पाएं. इसके बाद 2013 में उनकी मुलाक़ात अनुष्का शर्मा से हुई, एक कंपनी के एड शूट के दौरान अनुष्का और विराट मिले थें. इस दौरान दोनों में बातें बढ़ने लगी, दोस्ती हुई. फिर दोनों कई जगह, पार्टियों में साथ देखे जाने लगे. दोनों के फैंस भी उन्हें एक साथ काफी पसंद करने लगे, लेकिन इस बार विराट की यह पारी काफी लंबी चली और दोनों ने 2017 में इटली के बोर्गो फिनोचिएटो में दोनों ने शादी कर ली.

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.

Next Story