पन्ना

MP के पन्ना में महिला पर फायर कर युवक ने खुद को मारी गोली

Anuppur news
x
मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के पन्ना जिले (Panna District) में हुई सनसनी खेज वारदात

MP Panna Goli Kand (मध्य प्रदेश पन्ना गोली कांड) महिला पर कट्टे से फायर कर एक युवक ने खुद को गोली मार ली है। इस घटना में जहां महिला गंभीर रूप से धायल हो गई वही युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के पन्ना जिला (Panna District) अंतर्गत अमानगंज (Amanganj) थाना के गमताना गांव की है। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुची और मृतक का शव पीएम के लिए ले गई वही महिला को ईलाज के लिए भर्ती कराया है।

घर जा रही थी महिला

गोली का शिकार हुई महिला प्रीती यादव का आरोप है कि उस पर रामनरेश पांडे ने गोली चलाई है और गोली उसके सिर के पास निकल गई। जिससे वह जमीन पर गिर गई थी। इसके बाद अरोपी रामनरेश ने खुद को गोली मार लिया, जिससे वह जमीन में गिर गया। महिला ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार की शाम वह अपनी जेठानी के साथ घास लेकर घर जा रही थी। रास्ते में आरोपी रामनरेश ने यह घटना किया है।

छेड़खानी का भी आरोप

प्रीती यादव का यह भी आरोप है कि रामनरेश उसके साथ छेड़खानी कर रहा था। मना करने के बाद भी जब वह नही माना तो उसने इसकी रिर्पोट सुबह थाने में दर्ज करवाई थी। शायद इससे वह नाराज होकर न सिर्फ उस पर गोली चलाई है बल्कि खुद को भी गोली मारकर इस घटना को अंजाम दिया है।

जांच में जुटी पुलिस

पन्ना के पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस घटना को लेकर एफएसएल व अन्य एक्सपर्ट टीम से जांच करवाई जा रही है। साथ ही घटना को लेकर जानकारी ली जा रही है। जिससे गोली कांड को लेकर पूरी तस्वीर स्पष्ट हो सकें। जांच के बाद ही घटना की पूरी कहानी साफ हो पाएगी कि युवक ने इस तरह का कदम उठाया है या फिर घटना के पीछे की कहानी कुछ और है।

Next Story