पन्ना

एमपी के पन्ना में पार्टी के लिए दो जंगली सुअरों का शिकार, वन अमले ने कच्चे मांस के साथ एक आरोपी को पकड़ा

एमपी के पन्ना में पार्टी के लिए दो जंगली सुअरों का शिकार, वन अमले ने कच्चे मांस के साथ एक आरोपी को पकड़ा
x
MP Ke Panna Me Jangali Suar Ka Shikar : एमपी के पन्ना में पुलिस ने जंगली सुअर के कच्चे और पके मांस के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

MP Panna News : एमपी के पन्ना जिले में जंगली सुअरों के अलावा अन्य जानवरों के शिकार की घटनाएं आम होती जा रही है। इसी कड़ी में फार्म हाउस में पार्टी करने के लिए दो जंगली सुअरों का शिकार किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने जंगली सुअर के कच्चे और पके मांस के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि तीन आरोपी फरार है। गौरतलब है कि एक मृत सुअर को भी पुलिस ने आरोपियों के पास बरामद किया है। यह मामला जिले के उत्तरवन मंडल क्षेत्र अंतर्गत विश्रामगंज रेंज अंतर्गत कल्याणपुर का बताया गया है।

सूचना के अनुसार क्षेत्र के एक खेत में बने फार्म हाउस में कुछ लोगों द्वारा पार्टी करने की तैयारी की गई। पार्टी के लिए जंगली जानवरों के शिकार के लिए खेत में करंट के तार फैला दिए गए। जिसमें फंस कर दो जंगली सुअरों की मौत हो गई। आरोपियों ने एक सुअर के मांस को तो पका लिया, लेकिन दूसरे सुअर को खेत में ही छिपा दिया।

कैसे पकड़ में आए आरोपी

वन विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक घटना की सूचना विश्रामगंज रेंज के रेंजर जेपी मिश्रा को लग गई। सूचना के बाद वन विभाग का अमला मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने भाग रहे आरोपियों में से एक तो पकड़ लिया, लेकिन तीन आरोपी भाग गए। पकड़े गए आरोपी बबलू केवट को वन विभाग द्वारा न्यायालय में पेश किया गया। फरार आरोपियों में शंकर लाल, बिटानू और राजा परमार निवासी कल्याणपुर शामिल है। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों में दबिश दी जा रही है। उल्लेखनीय है कि आरोपियों द्वारा पूर्व में भी जंगली जानवरों का शिकार किया गया है या नहीं इसका पता लगाने का प्रयास वन विभाग द्वारा किया जा रहा है।

Next Story