पन्ना

पन्ना: बच्चो के साथ महिला ने किया आत्मदाह, मां-बेटी की मौत, बेटा गंभीर

पन्ना: बच्चो के साथ महिला ने किया आत्मदाह, मां-बेटी की मौत, बेटा गंभीर
x
पन्ना: पन्ना जिले के सलेहा में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें एक महिला ने अपने 18 माह की बेटी और 4 वर्षीय बेटे के साथ खुद पर केरोसीन डाल कर अग्नि स्नान कर लिया।

पन्ना: पन्ना जिले के सलेहा में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें एक महिला ने अपने 18 माह की बेटी और 4 वर्षीय बेटे के साथ खुद पर केरोसीन डाल कर अग्नि स्नान कर लिया। इस आगजनी की घटना में मां और बेटी की जहां मौके पर ही मौत हो गई वहीं बेटा गंभीर रूप से झुलस गया। बालक को उपचार के लिए पन्ना जिला चिकित्सालय ले जाया गया। यहां भर्ती बालक की हालत गंभीर बताई गई है।

क्या कहती है पुलिस

सलेहा थाना पुलिस ने बताया कि क्षेत्र के कठवरिया गांव की निवासी द्रोपती कोरी ने मंगलवार की सुबह अपनी बेटी और बेटा के साथ खुद पर केरोसीन डाला। उसने आग लगा ली। देखते ही देखते महिला और उसके बच्चे आग की चपेट में आने से बुरी तरह झुलसने लगे। शोर सुन कर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने आग से झुलसी महिला और उसके दोनो बच्चों को देखा तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। जब तक ग्रामीण आग को बुझा पाते महिला और उसकी बेटी की मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना जिले में आग की तरह फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा मृतकों और झुलसे बेटे को अस्पताल पहुंचाया। इस दौरान तहसीलदार आकाश तिवारी भी मौके पर मौजूद रहे।

घर में नहीं था कोई

बताया गया है कि घटना के वक्त महिला का पति राजेश कोरी खेत काम करने गया था। महिला के सास-ससुर गांव में आयोजित भागवत कथा को सुनने गए हुए थे। जब महिला के परिजनों को घटना का पता चला तो वह मौके पर पहुंचे।

कारण अज्ञात

पुलिस ने बताया कि महिला ने किस कारण से आग लगा कर आत्महत्या की है इसका पता नहीं चल पाया है। पुलिस द्वारा घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

Next Story