पन्ना

Panna News : लापता प्रेमी जोड़े का जंगल में लटकता मिला कंकाल, चरवाहे ने दी पुलिस को सूचना

Panna News : लापता प्रेमी जोड़े का जंगल में लटकता मिला कंकाल, चरवाहे ने दी पुलिस को सूचना
x
Panna / पन्ना। जिले के बिलाही जंगल में प्रेमी जोडे का कंकाल पेड़ से लटकता दिखा। चरवाहे ने कंकाल को सबसे पहले देखा। उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुचने के बाद कंकाल की पहचान कर ली गई है। पुलिस का कहना है कि दोनों 25 जुलाई से लापता थे। काफी खोज की गई लेकिन इनका कही पता नही चला। दोनो एक दूसरे से प्यार करते थे। लेकिन शादी दोनों की दूसरे जगह हुई थी। पुलिस शव आपने कब्जे में लेते हुए पीएम के लिए अस्पताल भेज दिया है। वहीं मामले से जुडे अन्य तथ्यों की जानकारी जुटाने में पुलिस लगी हुई है। 

चरवाहे ने देंखी लाश

जानकारी के अनुसार पास के गांव का रहने वाला चरवाहा अपने मवेशी लेकर जंगल गया था। वह जैसे ही बिलाही के जंगल में नाले के पास पहुंचा वहा पेड़ से लटकता शव देखकर दंग रह गया। पहले तो चरवाहा डर गया। लेकिन बाद में वह हिम्मत कर चरवाहे ने इसकी सूचना हनुमतपुर चौकी को दी।

मौके पर पहुंची पुलिस

चरवाहे की सूचना के बाद पुलिस उसे साथ लेकर मौके पर पहुची। जहां देखा कि दो लोगों के शव पेड से लटक रहे हैं। शरीर का काफी हिस्सा कंकाल में तब्दील हो गया था। माना जा रहा है कि जंगली जानवर खा गये। पुलिस के साथ आये कुछ ग्रामीणों ने शवों की पहचान कर लियां। वही इसके बाद मृतकां के परिजनो को भी सूचित किया।

शवों की हुई पहचान

पुलिस शवों को पेड से उतरवा कर पीएम के लिए अस्पताल भेज दिया। गांव के लोगों की सहायता से पुलिस ने शव की पहचान करते हुए बताया कि मौहारी गांव की रहने वाली गंगोत्री और सुंदर सिह का यह शव है। दोनो 25 जुलाई से लापता है।

पुलिस के अनुसार दोनो की शादी अन्यत्र हुई थी। लेकिन दोनों आपस में प्रेम करते थें। लेकिन सामाजिक बंधनो की वजह से वह मिल पा रहे थे। ऐसे में माना जारहा है कि दोनो ने जंगल में जाकर फांसी लगा ली।

वहीं पुलिस इस मामले को अत्महत्या के साथ ही हत्या भी मान रही है। कही किसी ने उन दोनों को मारकर जंगल में पेड पर तो पही टांग दिया। जांच के बाद ही पूरे मामले से पर्दा उठेगा।

Suyash Dubey | रीवा रियासत

Suyash Dubey | रीवा रियासत

News Content SEO Expert

Next Story