पन्ना

पन्ना के किसानो को मिलेगा लोकपाल सागर का पानी

mp panna news
x
Panna MP News: लोकपाल सागर तालाब से सिंचाई के लिए किसानो को पानी दिया जाएगा।

Panna MP News: लोकपाल सागर तालाब से सिंचाई के लिए किसानो को पानी दिया जाएगा। इस संबंध में सिंचाई विभाग ने निर्णय ले लिया है। विभाग के अधिकारियां की माने तो जल्द ही नहर के गेट खोल दिए जाएंगे, जिससे किसान लोकपाल सागर के पानी का इस्तेमाल कर सकें। गौरतलब है कि जलसंसाधन विभाग ने किसानों को लोकपाल सागर से सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है।

पूर्व में किया था चक्काजाम

बताया गया है कि पूर्व में किसानों ने लोकपाल सागर के पानी की मांग को लेकर जिला कलेक्टर को दो बार ज्ञापन दिया था। इसके अलावा दो बार जिले के पहदीखेड़ा में चक्काजाम भी किया था। किसानों के लंबे समय से चले आ रहे आंदोलन और संघर्ष का ही यह परिणाम है कि किसानों को अब सिंचाई के लिए नहर का पानी दिया जाएगा।

इनके प्रयास से हुआ ऐसा

विभाग के अधिकारियों की माने तो पूर्व में किसानों द्वारा जिला कलेक्टर के साथ ही खनिज साधन एवं श्रम मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह को आदेवद दिया था। किसानों ने मंत्री को जो ज्ञापन दिया था उसमें लोकपाल सागर का पानी किसानों को दिए जाने की मांग की गई थी। मंत्री द्वारा इस संबंध में अधिकारियों को निर्देशित किया गया। जिसके बाद पन्ना कलेक्टर की अध्यक्षता में आयोजित जिला जल उपयोगिता समिति की बैठक में भी किसानों को पानी उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया।

इनका कहना है

कार्यपालन यंत्री सतीश शर्मा ने बताया कि पन्ना शहर के पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए नगर पालिका पन्ना की मांग के अनुसार सुरक्षित पानी के अलावा शेष पानी किसानों की मांग के अनुसार एक पानी फसल की सिंचाई के लिए दिया जाएगा। किसानों से पानी का जरूरत के अनुसार उपयोग करने और जलकर की बकाया राशि जमा करने की अपील की गई है। जल संसाधन विभाग द्वारा नहर की सफाई का कार्य प्रारंभ करा दिया गया है। शीघ्र ही नहर से पानी छोड़ा जाएगा।

Suyash Dubey | रीवा रियासत

Suyash Dubey | रीवा रियासत

News Content SEO Expert

Next Story