पन्ना

पन्ना: कोदो की रोटी खाने से बिगड़ी तबीयत, एक ही परिवार के पांच सदस्य पहुंचे अस्पताल

mp panna news
x
Panna MP News: पन्ना जिले के ग्राम पंचायत बांधीकला में कोदौ की रोटी खाने के कारण ही परिवार के पांच सदस्यों की तबियत बिगड़ गई।

Panna MP News: पन्ना जिले के ग्राम पंचायत बांधीकला में कोदौ की रोटी खाने के कारण ही परिवार के पांच सदस्यों की तबियत बिगड़ गई। सभी लोगों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय पन्ना ले जाया गया।

यहां भर्ती तीन लोगों को तो होश आ गया, लेकिन दो लोगों को 12 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद भी होश नहीं आया है। यहां भर्ती लोगों का ईलाज चिकित्सकों द्वारा किया जा रहा है।

बताया गया है कि अमानगंज थाना के बांधीकला निवासी एक ही परिवार के पांच सदस्यों ने एक साथ बैठ कर कोदौ की रोटी और सब्जी खाई। खाना खाने के कुछ ही समय बाद परिवार के सदस्यों की तबियत बिगड़ने लगी। दंपत्ति तो बेहोश ही हो गए।

जैसे ही घर के अन्य सदस्यां को घटना के संबंध में पता चला उनके द्वारा परिवार और उनके सभी बच्चों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय ले जाने की व्यवस्था की।

इनकी बिगड़ी तबियत

परिवार के बुजुर्ग तांतू चौधरी ने बताया कि बीती रात उनके पुत्र श्यामले चौधरी, बहू उर्मिला चौधरी, पोती सोनिका चौधरी सहित दो अन्य पोतियों ने कोदौ की रोटी खाई थी।

खाना खाने के कुछ समय बाद बच्चां की तबियत बिगड़ने लगी। हम लोग सभी को अस्पताल लेकर आए। पोतियों की स्थिति तो ठीक बताई जा रही है। बहू और बेटा को अभी तक होश नहीं आया है।

फूड प्वाइजनिंग

अस्पताल के चिकित्सकों की माने तो परिवार के लोग फूड प्वाइजनिंग का शिकार हुए हैं। की हालत तो ठीक है। लेकिन दंपत्ति की हालत अभी खतरे से बाहर नहीं आई है। गौरतलब है कि पूर्व में भी एक ऐसा ही मामला सामने आया था। जिसमें कोदौ की रोटी खाने के कारण एक ही परिवार के आधा दर्जन लोग फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गए थे।

Suyash Dubey | रीवा रियासत

Suyash Dubey | रीवा रियासत

News Content SEO Expert

Next Story