पन्ना

एमपी के पन्ना टाइगर रिजर्व में एक माह के अंदर दूसरी बार खुशखबरी, बाघिन पी-234 ने दो नन्हे शावकों को दिया जन्म

Sanjay Patel
30 May 2023 8:31 AM GMT
एमपी के पन्ना टाइगर रिजर्व में एक माह के अंदर दूसरी बार खुशखबरी, बाघिन पी-234 ने दो नन्हे शावकों को दिया जन्म
x
MP News: मध्यप्रदेश के पन्ना टाइगर रिजर्व में एक माह के अंदर दूसरी बार खुशखबरी सामने आई है। यहां बाघिन पी-234 ने दो नन्हे शावकों को जन्म दिया है।

मध्यप्रदेश के पन्ना टाइगर रिजर्व में एक माह के अंदर दूसरी बार खुशखबरी सामने आई है। यहां बाघिन पी-234 ने दो नन्हे शावकों को जन्म दिया है। दोनों शावक तीन से चार माह के बताए जा रहे हैं। यह पूरी तरह से स्वस्थ हैं। अकोला बफर क्षेत्र के तालाब में गर्मी से राहत पाते इनकी तस्वीर सामने आई है। तस्वीर में यह अपनी मां के साथ अटखेलियां करते नजर आ रहे हैं। जबकि इसके पूर्व इसी महीने 4 मई को बाघिन पी 234(23) ने भी दो शावकों को जन्म दिया था।

मई महीने में चार शावकों ने लिया जन्म

पन्ना टाइगर रिजर्व में बाघों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। यह वन्य प्रेमियों के खुशी की बात है। इसके पूर्व 4 मई को बाघिन पी 234(23) ने भी दो शावकों को जन्म दिया था। मई महीने में यहां चार शावकों ने जन्म लिया है। यहां बाघों की संख्या बढ़ती जा रही है। अब मई महीने के अंतिम में पीटीआर के अकोला बफर क्षेत्र में बाघिन पी 234 ने भी दो शावकों को जन्म दिया है। जिनकी तस्वीर सामने आई है। दोनों शावक अपनी मां के साथ तालाब में अटखेलियां कर रहे हैं। ऐसा माना जा रहा है कि भीषण गर्मी से बचने के लिए यह तालाब के पानी का आनंद उठा रहे हैं। दोनों शावकों की उम्र तीन से चार महीने की है। दोनों पूरी तरह से स्वस्थ बताए गए हैं।

पीटीआर में 80 बाघ

पन्ना टाइगर रिजर्व का दीदार करने देश-विदेश से पर्यटक यहां पर पहुंचते हैं। इन पर्यटकों के लिए बाघ आकर्षण का केन्द्र बिंदु रहते हैं। पन्ना टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र एवं बफर क्षेत्र में 80 से ज्यादा छोटे-बड़े बाघ विचरण कर रहे हैं। यहां कोर क्षेत्र की सफारी के साथ अकोला और झिन्ना बफर क्षेत्र में नाइट सफारी की सुविधा भी उपलब्ध है। ऐसे में अकोला बफर क्षेत्र में सघन जंगल होने के कारण बाघों का रहवास व टेरेटरी बढ़ती जा रही है। जिसके कारण यहां पर्यटकों को बाघों की अच्छी साइटिंग होती है। यहां बाघों का कुनबा भी लगातार बढ़ता जा रहा है। एक महीने में चार शावकों का जन्म पन्ना टाइगर रिजर्व सहित वन्य प्रेमियों में सुखद बात है।

Next Story