पन्ना

गंगा नदी बनी पन्ना की रूंझ नदी, बहते हुए शव देख ग्रामीण दहशत में

गंगा नदी बनी पन्ना की रूंझ नदी, बहते हुए शव देख ग्रामीण दहशत में
x
Panna Runjh River News: पन्ना/ Panna:  केन नदी की सहायक नदी रूंझ (Runjh River)में कई शव बहते हुए देखे गये। इन शवो को बहता देख लोगों को गंगा नदी में बहते सैकड़ों सवों की याद आ गई। रूंझ नदी में बहते शव देखने के बाद ग्रामीणों में दहशत का वातावरण निर्मित हो गया

पन्ना रूंझ नदी / Panna Runjh Nadi News: केन नदी की सहायक नदी रूंझ (Runjh River)में कई शव बहते हुए देखे गये। इन शवो को बहता देख लोगों को गंगा नदी में बहते सैकड़ों सवों की याद आ गई। रूंझ नदी में बहते शव देखने के बाद ग्रामीणों में दहशत का वातावरण निर्मित हो गया। ग्रामीणों ने ही इसकी सूचना पुलिस को प्र्रशासन को दी। मौके पर पहुंची ने नदी के किनारे में लगे दो शवों को बरामद कर लिया है। साथ ही अन्य शवों का पता लगाने मे जुटी हुई है। वही बरामत शवो के बारे में भी जानकारी एकत्र की जा रही है।

नदी में बहते मिले शव

पन्ना जिल के नंदनपुर गांव के लोगों ने बताया कि उनके गाव से होकर रूझ नदी जाती है। नदी में कई शवो को गांव के लोगों ने बहते हुए देखा तो वहीं गाव के पास ही नदी के किनारे दो शव आ गये। पानी का बहाव कम होने से वह शव बह नहीं रहे थे। इसकी सूचना गांव के लोगों द्वारा पुलिस को दी गई।

निस्तार प्रभावित

गांव के लोगों का कहना है कि शव बहता हुआ देखने के बाद नदी के पानी का उपयोग गांव के लोग नही कर रहे हैं। लोगों को भय है कि उक्त शव कोराना रोगियों के हैं। जिसे नदी में बहा दिया गया है। बताया तो यहां तक जाता है कि गंाव के लोग अब नदी की ओर जाने से कतरा रहे हैं।

नहीं है कोविड रोगियों के शव

पुलिस ने रूझ नदी से शव निकालने के बाद उनकी पतासाजी शुरू कर दी थी। पुलिस को मुखबिरों से जानकारी मिली थी कि यह शव गांव के ही बुजुर्गों के हैं। जिनकी स्वाभाविक मौत के नदी में बहाने का रिवाज होने बहाया गया है। पुलिस परिजनों से उनके बार में और जानकारी एकत्र कर रही है।

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

    Next Story