पन्ना

एमपी के पन्ना में फूड प्वाइजनिंग के चलते एक ही परिवार के पांच सदस्य पहुंचे अस्पताल

mp panna news
x
एमपी के पन्ना में फूड प्वाइजनिंग का शिकार हुए एक ही परिवार के पांच सदस्यों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

Panna MP News: फूड प्वाइजनिंग का शिकार हुए एक ही परिवार के पांच सदस्यों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। सभी का ईलाज चिकित्सकों द्वारा किया जा रहा है। अस्पताल पहुंचे लोगों में एक हालत गंभीर बनी हुई है। गौरतलब है कि कुदवा की रोटी और चना की सब्जी खाने के बाद अस्पताल पहुंचे एक ही परिवार के पांच लोगों के अस्पताल पहुंचने का मामला गांव में चर्चा का विषय बना हुआ है।

बताया गया है कि जिले के ग्राम गढ़ी पड़रिया में एक किसान परिवार के 8 लोगों ने बीते दिवस कुदवा की रोटी और चना की भाजी खाई थी। खाना खाने के कुछ समय बाद ही सभी लोगों की तबियत बिगड़ने लगी। चक्कर और उल्टी आने लगी। ग्रामीणों को जैसे ही एक ही परिवार के पांचो सदस्यों के अचानक से तबियत बिगड़ने का पता चला तो उनके द्वारा सभी लोगों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय ले जाया गया।

होता है नशा

चिकित्सकां ने बताया कि क्षेत्र के लोग कुदवा की रोटी और चने की सब्जी खाना ज्यादा पसंद करते हैं। इसे खाने से बहुत से लोगों को नशा चढ़ता है। गौरतलब है कि एक समय ऐसा भी था जब क्षेत्र के किसान कुदवा की खेती काफी ज्यादा करते थे। लेकिन अब बहुत ही कम किसान इसकी खेती करते हैं। लेकिन हमेशा ही फूड प्वाइजनिंग की समस्या हो ऐसा नही होता। जब ज्यादा मात्रा में इसका सेवन कर लिया जाय तब ही ऐसी स्थिति बनती है।

इनकी बिगड़ी तबियत

फूड प्वाइजनिंग का शिकार होने वाले किसानो ंमें ईश्वरदीन कुशवाहा 60 वर्ष, सखी बाई कुशवाह 58 वर्ष, अश्वनी कुशवाहा 30 वर्ष, राजकुमार 25 वर्ष और अन्नू कुशवाहा 27 वर्ष शामिल है। जिला चिकित्सालय पन्ना में भर्ती इन लोगों में से ईश्वरदीन की हालत गंभीर बताई गई है।

वर्जन

फूड प्वाइनिंग के कारण एक ही परिवार के पांच लोगों को जिला चिकित्सालय लाया गया है। चिकित्सालय के मेडिसिन वार्ड में भर्ती पांच लोगों में से एक की हालत गंभीर बनी हुई है। अस्पताल के चिकित्सकों द्वारा मरीजों का ईलाज किया जा रहा है।

डा. आलोक गुप्ता, सिविल सर्जन पन्ना जिला चिकित्साल

Suyash Dubey | रीवा रियासत

Suyash Dubey | रीवा रियासत

News Content SEO Expert

Next Story