पन्ना

नशेड़ी पुत्र ने कुल्हाड़ी से हमला कर पिता को उतारा मौत को घाट : PANNA NEWS

News Desk
22 March 2021 4:36 PM GMT
नशेड़ी पुत्र ने कुल्हाड़ी से हमला कर पिता को उतारा मौत को घाट : PANNA NEWS
x
पन्ना। रुपयों के लेनदेन को लेकर उपजा विवाद इतना बढ़ गया कि नशे में धुत पुत्र ने धारदार कुल्हाड़ी से हमला कर पिता को मौत के घाट उतार दिया। इस घटना की जानकारी जैसे आसपास के ग्रामीणों को हुई तो हैरान रह गये। मामला जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी अनुसार पप्पू उर्फ सुमेर सिंह यादव पिता राम सिपाही यादव 48 वर्ष निवासी खजरी कुड़ार नगर के बाइपास के समीप निर्माणाधीन भवन में श्रमिक का काम करता था और रात्रि में भी वहीं सोता था। 

बीती 20 मार्च की रात्रि वह निर्माणाधीन भवन में ही सो रहा था तभी रात लगभग 12 बजे के आसपास श्रमिक का पुत्र चतुर सिंह यादव पहुंचा और पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद करने लगा। विवाद इतना बढ़ा कि नशे में धुत चतुर सिंह धारदार कुल्हाड़ी से पिता के सिर पर हमला कर दिया और भाग खड़ा हुआ। घटना की जानकारी सुमेर सिंह की पत्नी द्वारा गांव वालों को दी गई।

मौके पहुंचे परिजनांे ने गंभीर रूप घायल सुमेर सिंह को अस्पताल पहुंचाया गया जहां उपचार के दौरान मौत हो गई। इस घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और पंचनामा कार्यवाही करते हुए पुत्र के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

Next Story