पन्ना

एमपी के पन्ना में बहू ने ससुर को उतार दिया मौत के घाट, यह है मामला

Sanjay Patel
13 Jun 2023 8:43 AM GMT
एमपी के पन्ना में बहू ने ससुर को उतार दिया मौत के घाट, यह है मामला
x
MP News: मध्यप्रदेश के पन्ना जिला अंतर्गत देवेन्द्रनगर थाना क्षेत्र के ग्राम बड़वारा में सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। यहां एक बहू ने अपने ससुर को मौत के घाट उतार दिया।

मध्यप्रदेश के पन्ना जिला अंतर्गत देवेन्द्रनगर थाना क्षेत्र के ग्राम बड़वारा में सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। यहां एक बहू ने अपने ससुर को मौत के घाट उतार दिया। ससुर और बहू के बीच सीमेंट की बोरियां चुराने को लेकर विवाद प्रारंभ हुआ। यह विवाद इतना बढ़ गया कि बहू ने पहले वृद्ध ससुर को लात मारी, इसके बाद वह ईटों से मारने लगी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी मौत हो गई। आरोपी महिला को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। जिसके बाद उसे सलाखों के पीछे भेज दिया गया है।

बहू ने लगाया चोरी का आरोप

पन्ना के बड़वारा गांव निवासी बेटूलाल पिता लोटन 57 वर्ष की बहू सुनीता कुशवाहा घर में आए दिन कुछ न कुछ विवाद करती रही थी। मृतक की पत्नी रामलली कुशवाहा के मुताबिक उनका बेटा घर बनवा रहा था। जिसके लिए घर में सीमेंट, बालू सहित अन्य सामान रखा था। बहू ने ससुर पर सीमेंट चोरी करने का आरोप लगाया। इसके बाद गाली गलौज करने लगी। सोमवार को यह विवाद इतना बढ़ा कि बहू ने पहले ससुर के सीने में लात मारी इसके बाद सिर में ईंट मारने लगी। ईंटों से मारकर ससुर को लहूलुहान कर दिया गया। जिससे उनकी हालत गंभीर हो गयी।

आरोपी महिला गिरफ्तार

बहू द्वारा अपने ससुर पर ईंटों से कई प्रहार किए गए जिससे उनका काफी खून बह गया। जिससे उनकी स्थिति काफी गंभीर हो गई। मामले की जानकारी लगते ही मौके पर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। आनन फानन में उन्हें उपचार के लिए देवेन्द्र नगर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। देवेन्द्र नगर थाना पुलिस द्वारा मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाया गया जिसके बाद उनका शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने इस वारदात को अंजाम देने वाली महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

Next Story