पन्ना

पन्ना टाइगर रिजर्व में जश्न का माहौल, टी-234 ने दिया 3 शावकों को जन्म

Panna Tiger Reserve
x

Panna Tiger Reserve

पन्ना टाइगर रिजर्व (Panna Tiger Reserve) की बाघिन टी-234 ने 3 शावकों को जन्म दिया है।

पन्ना टाइगर रिजर्व (Panna Tiger Reserve) में इन दिनों जश्न का माहौल है। पूरे वन क्षेत्र में खुशियां बिखरी नजर आ रही है। जैसे ही वन महकमें को पता चला कि बाघिन टी-234 ने तीन सावकों को जन्म दिया है सभी के चेहरे खुशी से खिल पडे़। बताया जाता है कि 2009 में एक समय ऐसा भी आया था जब पन्ना टाइगर रिजर्व बाघ विहीन हो गया था। पूरे वन क्षेत्र में मायूशियत छा गई थी। ऐसे मे शावकों का जन्म कुनबा बढ़ाने में शुभ संकेत माने जा रहे हैं।

75 पहुंची बाघों की संख्या

कभी बाघ विहीन हो चुके पन्ना टाइगर रिजर्व में इस समय छोटे बड़े बाघों को मिलकर संख्या 75 से ज्यादा हो गई। यह सब पन्ना टाइगर रिजर्व के कुशल प्रबंधन का ही परिणाम हैं। बाघों की नियमित निगरानी करने जैसे काम में कोई समझौता नहीं किया जाता है।

बाघों के लिए रकबा हो गया छोटा

जानकारों की माने तो बाघों की संख्या में वृद्धि अवश्य ही सुखद समाचार है। लेकिन बाघों की संख्या के आधार पर पन्ना टाइगर रिजर्व का रकबा कम है। 534 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में 35 से 40 ही बाघ रह सकते हैं। जबकि अब बाघों की संख्या 75 हो गई है।

पन्ना टाइगर रिजर्व के प्रबंधन का मानना है कि अगर वन क्षेत्र का रकबा कम होने लगता है तो बाघा वन क्षेत्र से निकलकर जनस्थान की ओर चल देते हैं। अगर ऐसा हुआ तो भारी जन हानि भी हो सकती है।

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

    Next Story