राष्ट्रीय

शेफ लता टंडन ने तोड़ा World Record, केन्या की मलीहा के 75 घंटे का भी रिकार्ड तोड अपने नाम किया

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 11:39 AM IST
शेफ लता टंडन ने तोड़ा World Record, केन्या की मलीहा के 75 घंटे का भी रिकार्ड तोड अपने नाम किया
x
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

रीवा। शेफ लता टंडन द्वारा लगातार चार दिन से भोजन पकाया जा रहा है। यह गिनीज बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड के लिए हो रहा है। शुक्रवार को उन्होंने सुबह साढ़े दस बजे अब तक सबसे अधिक समय तक भोजन पकाने के अमेरिकी रिकार्ड को तोड़ दिया है। अब वह खुद का नया रिकार्ड बनाने की तैयारी में जुट गई हैं। चैथे दिन भी दिन भी पूरी ऊर्जा के साथ लता भोजन पकाने में जुटी हैं। कुछ समय के लिए थकान महसूस हो रही थी इसलिए छोटा ब्रेक लेकर खुद को तरोताजा किया और फिर जुट गईं। रीवा का नाम गिनीज बुक में दर्ज होने जा रहा है।

इसकी खबर पाकर शहर के बड़ी संख्या में लोग लता को भोजन पकाते हुए देखने पहुंचे। रीवा के स्टार होटल में चल रहे इस लांगेस्ट कुकिंग मैराथन में अमेरिकी कुक रिकी लुम्पकिन के 68 घंटे 30 मिनट और एक सेकंड तक लगातार भोजन पकाने के रिकार्ड को तोडने के लिए शेफ लता टंडन ने चुनौती को स्वीकार किया था और इन्होंने 72 घंटे तक भोजन पकाने का अपना टारगेट रखा है। हर घंटे इन्हें पांच मिनट का ब्रेक मिल रहा है, मतलब हर बारह घंटे बाद 60 मिनट का ये ब्रेक ले सकती हैं।

हर जिद पर जीत हासिल करती है लता टंडन के पिता नारायण डिगवानी ने कहा कि वह बचपन से ही किसी कार्य के लिए पूरी तन्मयता से लगती थी। हर चुनौती को जिद के रूप में पूरा करती आ रही है। इसलिए भरोसा है कि वह अमेरिका का रिकार्ड तो तोड़ेगी ही, साथ ही नया रिकार्ड भी बनाएगी जो लंबे समय तक कायम रहेगा। उन्होंने कहा कि रीवा शहर के लोगों का जो समर्थन मिल रहा है, उससे नई ऊर्जा लता को मिल रही है।

सत्यापित करने टीम पहुंची एशिया बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड एवं इंडिया बुक आफ वल्र्ड रिकार्ड की टीम के प्रतिनिधि 6 सितंबर को सुबह रीवा पहुंच गई। इसमें अमित कुमार जैन और डॉ. मनीष कुमार शर्मा शामिल हैं। करीब चार से पांच घंटे का समय इन्हें सत्यापित करने में लगेगा।

हजारों लोगों ने लिया प्रसाद जो भोजन पकाया जा रहा है, वह साईं प्रसाद के रूप में वितरित किया जा रहा है। दोपहर चावल, दाल, राजमा, छोला आदि वितरित किया गया। बड़ी संख्या में लोग प्रसाद लेने पहुंचे। जानकारी मिली है कि करीब 25 हजार से अधिक की संख्या में लोग चार दिनों में प्रसाद ग्रहण कर चुके हैं।

केन्या की मलीहा का भी तोडा रिकार्ड गिनीज बुक में नाम दर्ज कराने के लिए केन्या की मलीहा मोहम्मद ने भी 15 से 19 अगस्त के बीच यह कारनामा करने का दावा किया है। उनकी ओर से दावा किया गया है कि 75 घंटे तक भोजन पकाया है। अभी मलीहा का नाम गिनीज बुक ने घोषित नहीं किया है। इसलिए लता टंडन अब 78 से 80 घंटे तक भोजन पकाकर मलीहा का भी रिकार्ड तोड दिया और गिनीज बुक रिकार्ड को अपने नाम कर लिया।

Next Story