राष्ट्रीय

लोकसभा चुनाव के पहले इस पार्टी में शामिल हुए क्रिकेटर गौतम गंभीर, कहा- अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करूंगा

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 11:35 AM IST
लोकसभा चुनाव के पहले इस पार्टी में शामिल हुए क्रिकेटर गौतम गंभीर, कहा- अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करूंगा
x
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

नई दिल्ली. पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर शुक्रवार को भाजपा में शामिल हो गए। वित्त मंत्री अरुण जेटली और रविशंकर प्रसाद के मौजूदगी में गंभीर ने पार्टी की सदस्यता ली। जेटली ने कहा, ''हमारी पुरानी नीति रही है कि जो लोग जनता का ध्यान खींचते हैं, उन्हें अपने साथ जोड़ा जाए। गौतम गंभीर क्रिकेट जगत के जाने पहचाने नाम हैं। वे दिल्ली में पले-बढ़े। सालों तक दिल्ली और देश के लिए योगदान दिया। एक क्रिकेटर (नवजोत सिंह सिद्धू) पाकिस्तान से सहानुभूति रखने लगे। मुझे लगता है कम से कम गंभीर ऐसा नहीं करेंगे।''

प्रधानमंत्री मोदी से प्रभावित होकर भाजपा में आया गंभीर ने कहा, "मैं प्रधानमंत्री से प्रभावित होकर भाजपा में आया हूं। जिस तरह मैंने क्रिकेट में देश का नाम रोशन किया, उसी तरह भाजपा में भी अपना योगदान दूंगा। यह देश के लिए कुछ करने का बड़ा मंच है।" वे कहां से चुनाव लड़ेंगे, इस सवाल पर गंभीर ने कहा कि इसका फैसला पार्टी नेतृत्व करेगा। हालांकि, उनके नई दिल्ली सीट से लोकसभा चुनाव लड़ने की चर्चा है। वहीँ वित्त मंत्री जेटली ने कहा- गौतम क्रिकेट से रिटायर लेकिन खेल से अभी जुड़े हुए, प्रतिभा का पूरा इस्तेमाल करेंगे

Next Story