राष्ट्रीय

लोकसभा चुनाव 2019: रीवा की सभा में गरजीं मायावती, बोलीं- नरेंद्र मोदी जन्मजात पिछड़े वर्ग से नहीं हैं

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 11:36 AM IST
लोकसभा चुनाव 2019: रीवा की सभा में गरजीं मायावती, बोलीं- नरेंद्र मोदी जन्मजात पिछड़े वर्ग से नहीं हैं
x
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

रीवा। विंध्य क्षेत्र के रीवा शहर में चुनावी सभा को संबोधित करने आईं बसपा सुप्रीमो मायावती ने केन्द्र की भाजपा सरकार और प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना बनाया। पीएम मोदी को आढे हाथ लेते हुए कहा कि, नरेन्द्र मोदी जन्मजात पिछड़े वर्ग से नहीं है। उनकी गुजरात में सरकार थी तो वह अपनी जाति को भी पिछड़े वर्ग में शामिल कर लिए। बसपा सुप्रीमो ने कहा कि ज्यादातर समय देश और प्रदेश में कांग्रेस-बीजेपी की सरकारें सत्ता में रहीं। लेकिन इन्होंने गरीबों के लिए काम नहीं किया। लोकसभा चुनाव में महागठबंधन बीजेपी और कांग्रेस को रोकने का काम करेगा।

मायावती ने कांग्रेस पर गठबंधन नहीं करने का आरोप लगाया। कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस ने 6-7 माह तक उनसे गठबंधन की बात करती रही और फिर मुकर गई। बसपा को कम सीटें होने के कारण गठबंधन नहीं हो पाया। महागठबंधन बनाने के लिए मायावती ने रीवा की सभा में सपा प्रमुख अखिलेश यादव का आभार व्यक्त किया।

हम स्थाई रोजगार देंगे कांग्रेस द्वारा हर गरीब परिवार को 6000 रुपए मासिक देने वाले बयान पर मायावती ने कहा कि हम स्थाई रोजगार देंगे वो भी सरकारी और गैर सरकारी क्षेत्र में। हम कहते नहीं हैं, करने पर विश्वास करते हैं। आजादी के बाद से कांग्रेस को गलत नीतियों के कारण ही केन्द्र की सत्ता से बाहर होना पड़ा है। कांग्रेस के राज्य में रोजी-रोटी नहीं मिल रही। लोगों को मध्य प्रदेश छोडऩे को मजबूर होना पड़ रहा है। रोजी रोटी के लिए लोग पलायन कर रहे है। मैं कांग्रेस से पूछना चाहती हूं, जितने लोग बैठे हैं किसी को नौकरी मिली, क्या किसी बेरोजगार को बेराजगारी भत्ता मिला, क्या किसी किसान का कर्जा माफ हुआ।

चुनाव में धार्मिक रंग दे रही है भाजपा केन्द्र बैठी भाजपा सरकार अपनी कमियों को छुपाने के लिए धार्मिक रंग दे रही है। अपने पूरे पांच वर्षो में जमीनी हकीकत में काम पूरा नहीं किया। मायावती ने भाजपा पर जाति के नाम पर राजनीति करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने रीवा में कहा कि भारतीय जनता पार्टी जाति के आधार पर राजनीति करना चाहती है और सत्ता में आना चाहती है। लेकिन हम यह होनेे नहीं देंगे।

Next Story