राष्ट्रीय

राहुल गांधी ने यूटर्न ले अब कश्मीर को बताया आंतरिक मामला, पाक मंत्री ने ट्वीट कर बताया Confused

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 11:39 AM IST
राहुल गांधी ने यूटर्न ले अब कश्मीर को बताया आंतरिक मामला, पाक मंत्री ने ट्वीट कर बताया Confused
x
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

नई दिल्ली। अपने बयान से कश्मीर के मामले में पाकिस्तान को बोलने का मौका देने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अब कश्मीर में हिंसा के लिए पाक को जिम्मेदार ठहरा दिया है। हालांकि, राहुल के इस बयान को अब भाजपा डैमेज कंट्रोल करार दे रही है। वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तानी मंत्री ने राहुल के ताजा बयान को लेकर उन्हें कन्फ्यूज्ड करार दे दिया है।

राहुल गांधी ने बुधवार को ट्वीट कर लिखा है कि, 'सरकार के साथ कईं मुद्दों पर असहमत हूं लेकिन यह साफ कर दूं कि कश्मीर भारत का आंतरिक मामला है और पाकिस्तान के अलावा दुनिया के किसी देश को इसमें हस्तक्षेप करने का हक नहीं।'

उन्होंने अगले ट्वीट में लिखा है कि, 'कश्मीर में हिंसा है और इसको बढ़ावा और समर्थन पाकिस्तान द्वारा दिया जा रहा है। वही देश जो आतंकवाद को बढ़ाने के लिए दुनिया में जाना जाता है।'

राहुल के इस बयान पर पाकिस्तानी मंत्री फवाद चौधरी ने ट्वीट कर रिप्लाय दिया है और राहुल का कन्फ्यूज्ड करार दिया है। साथ ही उन्होंने फैज अहमद फैज की सुबह-ए-आजादी गजल की लाइनें भी शेयर की हैं।

फवाद चौधरी ने लिखा है, 'आपकी समस्या आपकी कन्फ्यूज्ड राजनीति है। असलीयत के करीब कोईं उदाहरण लें, अपने ग्रेट ग्रैंडफादर की तरह ऊंच स्टैंड लें जो भारतीय सेक्युलरिज्म की पहचान और उदार सोच के लिए पहचाने जाते हैं। ये दाग दाग उजाला ये शब-गजीदा सहर, वो इंतिजार था जिस का ये वो सहर तो नहीं... '

पहले किया था यह ट्वीट जिसे पाक ने बनाया हथियार दरअसल, राहुल गांधी ने 24 अगस्त को श्रीनगर एयरपोर्ट पर रोके जाने के बाद अपना वीडियो ट्वीट करते हुए सरकार पर हमला बोला था। राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में लिखा था, 'कश्मीर के लोगों की आजादी और उनकी नागरिक स्वतंत्रता पर अंकुश के 20 दिन हो चुके हैं। विपक्षी नेताओं और मीडिया को ड्रैकोनियन प्रशासन का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही क्रूर ताकतें लोगों पर हमले कर रही है।'

राहुल गांधी के इस बयान को पाकिस्तानी सरकार और मीडिया ने हाथों हाथ लिया था। खबर यह भी आई कि पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र में की अपनी शिकायत में राहुल गांधी के इस बयान का भी जिक्र किया है। इसके बाद कांग्रेस इस पूरे मामले में बैकफुट पर है। कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने बयान जारी कर राहुल गांधी का बचाव किया है।

कांग्रेस के बयान में कहा गया है कि हमने ऐसी खबरें देखी हैं, जिनमें पाकिस्तानी सरकार द्वारा जम्मू एवं कश्मीर के मुद्दे पर संयुक्त राष्ट्र में दी गई कथित याचिका के हवाले से राहुल गांधी का नाम शरारतपूर्ण तरीके से घसीटा गया है। ऐसा इसलिए ताकि पाकिस्तान द्वारा फैलाए जा रहे झूठों को सच साबित किया जा सके। दुनिया में किसी को भी इसमें संदेह नहीं होना चाहिए कि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख भारत के अभिन्‍न अंग थे, हैं, और हमेशा रहेंगे... पाकिस्तान की कपटपूर्ण तरकीबों से इस हकीकत को बदला नहीं जा सकेगा।

Next Story