राष्ट्रीय

राहुल गांधी के हमशक्ल ने बदल लिया अपना हुलिया, जानें क्यों किया ऐसा...

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 11:36 AM IST
राहुल गांधी के हमशक्ल ने बदल लिया अपना हुलिया, जानें क्यों किया ऐसा...
x
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

सूरत। गुजरात के रहने वाले प्रशांत सेठी अब बिल्कुल भी वैसे नहीं दिखना चाहते हैं, जैसे वह 2014 के लोकसभा चुनाव के पहले थे। उन्होंने अपने लुक को काफी हद तक बदल लिया है। आप सोच रहे होंगें कि चुनाव का किसी व्यक्ति के दिखने से क्या संबंध है। दरअसल, प्रशांत की शक्ल काफी हद तक राहुल गांधी से मिलती है। लिहाजा, साल 2014 के चुनाव से पहले जहां वे काफी चर्चा में आए थे। उनकी दुकान पर भी लोगों की भीड़ लगी रहती थी।

मगर, अब चीजें बदल गई हैं। वह खुद को भाजपा का समर्थक बताते हुए कहते हैं कि वह पीएम नरेंद्र मोदी को पसंद करते हैं। इसके साथ ही राहुल गांधी पर बनने वाले चुटकलों ने भी उन्हें काफी प्रभावित किया है। लिहाजा, वह नहीं चाहते हैं कि उनका नाम राहुल गांधी के नाम से जोड़ा जाए। इसके लिए उन्होंने अब अपना वजन भी 20 किलो बढ़ा लिया है और हेयर स्टाइल को भी बदला लिया है, ताकि कांग्रेस अध्यक्ष के साथ उनकी कोई समानता और तुलना नहीं हो।

खुद की राहुल गांधी से तुलना किए जाने से प्रशांत सेठी इतना ऊभ चुके हैं कि हाल ही में पीएम नरेंद्र मोदी के जीवन पर बनने वाली बड़ी बजट की बॉलिवुड फिल्म को भी उन्होंने ठुकरा दिया है। इस मूवी में उन्हें राहुल गांधी की भूमिका निभाने के लिए पेशकश की गई थी। उन्होंने कहा कि मैं अब राहुल गांधी के हमशक्ल वाली पहचान नहीं चाहता हूं।

वह राष्ट्रीय नेता हैं और मैं उनकी इज्जत करता हूं। मगर, अब मैं एक भाजपा का समर्थक हूं। राहुल गांधी के नाम कोई भी बड़ी उपलब्धि नहीं है। एक नागरिक के तौर पर मेरी उनसे कई उम्मीदें थीं, जो पूरी नहीं हुईं। वह कांग्रेस पार्टी की राजनीतिक विचारधारा के खिलाफ हैं और राहुल गांधी के पूरे व्यक्तित्व से अप्रभावित हैं। उनकी पत्नी गुंजन को भी इस बात से कोई ऐतराज नहीं है कि उनके पति ने राहुल गांधी के हमशक्ल वाले लुक को छोड़ दिया है।

Next Story