राष्ट्रीय

यहां लोगों के बैंक खातों में अचानक आए हजारों रुपए, ATM के बाहर लगी भीड़

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 11:43 AM IST
यहां लोगों के बैंक खातों में अचानक आए हजारों रुपए, ATM के बाहर लगी भीड़
x
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

पश्चिम बंगाल के वर्धमान में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने सभी को चौंका दिया। यहां लोगों के बैंक खातों में अचानक हजारों रुपए जमा हो गए। लोगों को जब इसकी जानकारी लगी तो पैसे निकालने के लिए ATM के बाहर लोगों की भीड़ लग गई। बैंक खातों में यह पैसे किसने जमा किए इसकी खाताधारकों को जानकारी नहीं है, इतना ही नहीं बैंककर्मी भी इस बात से अंजान हैं कि आखिर खाताधारकों के बैंक अकाउंट में पैसे किसके द्वारा ट्रांसफर किए गए। बैंक के अलग-अलग खातों में 3 हजार से लेकर 35 हजार तक की राशि जमा की गई है। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पश्चिम बंगाल के वर्धमान में यह घटना घटी है। बैंक ऑफ इंडिया और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की ग्रामीण शाखा के खाताधारकों के अकाउंट में यह पैसा जमा हुआ है। बैंक अधिकारी भी इस घटना से आश्चर्यचकित हैं, वे फिलहाल यह बताने की स्थिति में नहीं हैं कि आखिर बैंक खातों में यह पैसा किसने डाला है।,

कुछ लोगों का मानना है कि बैंख खातों में यह पैसा इंश्योरेंस कंपनी द्वारा जमा कराया गया है लेकिन बैंक ने अब तक इसकी पुष्टि नहीं है। वहीं दूसरी ओर बैंक अधिकारी इस बार की जानकारी निकालने में लगे हैं कि आखिर पैसे जमा होने का असली सोर्स क्या था। इस बीच बैंक खाते में अचानक पैसा आने से लोगों में खुशी है, वहीं कुछ लोगों ने तो खाते में आया पैसा निकाल भी लिया है।

2019 में भी हुआ था ऐसा घटनाक्रम यह पहला मौका नहीं है जब इस तरह का वाकया सामने आया है। 2019 में भी कुछ खाताधारकों के बैंक अकाउंट में अज्ञात सोर्स से पैसा जमा हो गया था। अलग-अलग अकाउंट्स में 5 हजार से लेकर 25 हजार तक की राशि ट्रांसफर हुई थी। 150 लोगों के खाते में यह पैसा जमा हुआ था। उस वक्त भी बैंक मैनेजमेंट पैसा जमा होने के स्त्रोत को खोज नहीं सका था।

Next Story