
यदि कप्तान Virat Kohli ने उठाया ये कदम, तो MS Dhoni हो जाएंगे टीम से बाहर

मुंबई। India और Australia के बीच 3 मैचों की सीरीज का पहला वनडे 14 जनवरी को मुंबई में खेला जाएगा। इस मुकाबले से पहले टीम इंडिया के कप्तान Virat Kohli ने बड़ा बयान दिया है। Virat Kohli ने कहा है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ प्लेइंग इलेवन में शिखर धवन और केएल राहुल को शामिल किया जा सकता है, इसके लिए यदि जरुरत पड़ी तो वे अपने खुद के बल्लेबाजी क्रम में बदलाव भी कर लेंगे। यदि ऐसा होता है तो MS Dhoni के लिए टीम में जगह बनाना मुश्किल हो सकता है।
बता दें कि टीम के उपकप्तान रोहित शर्मा वनडे और टी20 क्रिकेट में ओपनर के रुप में पहली पसंद हैं। ऐसे में यदि रोहित को टीम में शामिल किया जाता है तो शिखर और राहुल में से कोई एक ही टीम में खेल पाएगा। लेकिन Virat Kohli ने इन अटकलों पर विराम लगा दिया। उन्होंने स्पष्ट कर दिया कि रोहित शर्मा के साथ ही शिखर धवन और केएल राहुल दोनों भी टीम में रह सकते हैं। दोनों को एक साथ मौका देने के लिए वे खुद अपने बल्लेबाजी क्रम में बदलाव कर सकते हैं। राहुल नंबर 3 पर बल्लेबाजी के लिए आ सकते हैं।
Virat Kohli ने कहा- जो बल्लेबाज अच्छे फॉर्म में है, उसे टीम से बाहर नहीं किया जा सकता। टीम में हमेशा सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों की मौजूदगी जरुरी है। इसके लिए टीम और खिलाड़ियों के क्रम में बदलाव की गुंजाइश हमेशा होती है। इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता कि रोहित, शिखर और राहुल तीनों एक साथ खेले। यदि जरुरत हुई तो हम इस कॉम्बिनेशन के साथ भी उतर सकते हैं। यदि कॉम्बिनेशन की बात हुई तो मैं भी अपने बल्लेबाजी क्रम में परिवर्तन कर सकता हूं। मैं नीचे के क्रम में आकर बल्लेबाजी कर सकता हूं।
तो क्या MSDhoni होंगे बाहर यदि Virat Kohli 4 नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरते हैं तो फिर बाद के क्रम में श्रेयस अय्यर, रिषभ पंत, शिवम दुबे और अन्य खिलाड़ी होंगे। यानि विराट अब उस भूमिका की तैयारी कर रहे हैं जो अब तक MS Dhoni निभाते रहे हैं। वे शीर्ष क्रम और निचले क्रम के बल्लेबाजों के बीच की कड़ी का काम करने जा रहे हैं। यदि ऐसा होता है तो Dhoni के लिए प्लेइंग इलेवन में जगह काफी मुश्किल होगी। ऐसे में Virat के इस बयान के कई मायने निकाले जा रहे हैं।
ऑस्ट्रेलिया मजबूत Virat Kohli ने आगे कहा कि ऑस्ट्रेलिया की मौजूदा टीम पिछले साल भारतीय दौरे पर आई टीम से काफी मजबूत है। पिछली बार ऑस्ट्रेलिया ने हमे 3-2 से हराया था। टीम में मजबूत-कमजोर खिलाड़ी जरुरी नहीं, बल्कि उस दिन आप एक टीम यूनिट की तरह खेल पाते हैं या नहीं ये जरुरी होता है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछले दौरे में हम अंतिम समय में चूक गए और इसका नतीजा ये हुआ कि जीत आस्ट्रेलिया की हुई।
कहीं भी खेलने को तैयार डे-नाइट टेस्ट को लेकर हुए सवाल पर विराट कोहली ने कहा- हम किसी भी टेस्ट सीरीज में डे-नाइट टेस्ट खेलने के लिए तैयार हैं। चाहे गाबा हो या पर्थ, हमें कोई फर्क नहीं पड़ेगा.. हम डे-नाइट टेस्ट खेलने के लिए तैयार हैं। क्योंकि हमारे पास किसी भी टीम के खिलाफ किसी भी प्रारूप में किसी भी जगह भिड़ने की काबिलियत है।




