राष्ट्रीय

महाराष्ट्र में CM बंगले की दीवार पर लिखा 'Who is UT, Fadanvis Rocks'

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 11:41 AM IST
महाराष्ट्र में CM बंगले की दीवार पर लिखा Who is UT, Fadanvis Rocks
x
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

मुंबई। महाराष्ट्र की सियासत एक बार फिर गरमा सकती है। इस बार इसकी वजह सरकारी आवास वर्षा बंगला बन सकता है। दरअसल हाल ही में एक वीडियो सामने आया है जिसमें इस सरकारी बंगले के एक कमरे की दीवार पर वर्तमान सीएम उद्धव ठाकरे के खिलाफ आपत्तिजनक शब्द लिखे गए हैं। इस वीडियो को 10 से 15 दिन पुराना बताया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सामने आए वीडियो में वर्षा बंगले की दीवार पर लिखा गया है 'Who is UT', 'UT is Mean' और 'Fadnavis Rocks, BJP Rocks', बताया जा रहा है कि यह वीडियो देवेंद्र फडणवीस के बंगला छोड़ने के आसपास के वक्त का है।

माना जा रहा है कि इस वीडियो को सामने लाकर इसके जरिये एक बार फिर सूबे की सियासत को गरमाने की कोशिश है। वहीं दूसरी ओर इस वीडियो को लेकर देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस का बयान भी सामने आया है। उन्होंने इस घटना को लेकर हैरानी जताई है।

बता दें कि भाजपा-शिवसेना के बीच 3 दशक पुराना गठबंधन हाल ही में टूटा है। दोनों ही दलों ने विधानसभा चुनाव साथ ही लड़ा था। जनता ने गठबंधन को पूर्ण बहुमत भी दिया था, लेकिन सीएम पद को लेकर चली लड़ाई ने इतना घमासान रुप लिया कि दोनों दलों ने ना सिर्फ गठबंधन तोड़ लिया, बल्कि शिवसेना ने एनसीपी और कांग्रेस के साथ जाकर सरकरा बना ली।

विधानसभा चुनाव में भाजपा को 105 सीटें, वहीं शिवसेना को 56 सीटें मिली थीं। माना जा रहा था कि दोनों दल आसानी से सरकार बना लेंगे लेकिन फिर घटे राजनीतिक घटनाक्रम ने पूरे सूबे को हिलाकर रख दिया था।

Next Story