
मध्यप्रदेश में सरकार पर 'संकट', कमलनाथ करेंगे मीडिया से बात! BJP बोली- ये कांग्रेस की अंदरुनी कलह

Madhya Pradesh News Live Updates : मध्य प्रदेश में हॉर्स ट्रेडिंग को लेकर उठ रहे मामले के बीच सीएम कमलनाथ दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी देंगे। इसके पहले मंगलवार देर रात मध्य प्रदेश के मंत्री जीतू पटवारी और जयवर्धन सिंह गुरुग्राम के होटल से बसपा विधायक रामबाई को अपने साथ बाहर लाए। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने उन्हें बंधक बना रखा था। यह भी आरोप लग रहे हैं कि मध्य प्रदेश के कुछ अन्य विधायकों को भी भाजपा ने अपने पास बंधक बना रखा है। उधर इस मामले में मध्य प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने कहा कि यह कांग्रेस सरकार की अंदरुनी कलह है, भाजपा का मकसद सरकार को अस्थिर करना नहीं है। जानिए मध्य प्रदेश में मचे इस सियासी घमासान से जुड़ी ताजा जानकारी...
मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार को खतरे पर दिग्विजय सिंह: हमारी सरकार को कोई खतरा नहीं है, हम सब एक हैं। मुख्यमंत्री कमलनाथ आज भोपाल में प्रेस से बात करेंगे। pic.twitter.com/g46Pb14i0i
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 4, 2020
दिग्विजय सिंह ने कहा- मध्य प्रदेश की सरकार को कोई खतरा नहीं मध्य प्रदेश में भाजपा द्वारा विधयकों के खरीद-फरोख्त का आरोप लगाने वाले दिग्विजय सिंह ने कहा कि हमारी सरकार को कोई खतरा नहीं हैं, हम बस एक हैं। सीएम कमलनाथ आज भोपाल में ही प्रेस से बात करेंगे। उधर मंत्री जीतू पटवारी ने कहा कि शिवराज सिंह चौहान इस पूरे मामले के मास्टर माइंड है, अब कई वीडियो और ऑडियो वायरल हो चुके हैं, जो सारे घटनाक्रम में उनका रोल जाहिर करते हैं। मध्य प्रदेश की सरकार को कोई खतरा नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा लोकतंत्र की हत्या करना चाहती है। मोदी जी दूसरे तरह की राजनीति की बात करते हैं, क्या यह उसी तरह की राजनीति है। विधायकों को 50 से 60 करोड रुपए का ऑफर दिया गया है। कुछ विधायक बेंगलुरु में है, लेकिन वे हमारे साथ हैं।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिलेंगे शिवराज सिंह चौहान मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान आज दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात करेंगे। वे मध्य प्रदेश के ताजा राजनीतिक हालात पर उनसे चर्चा करेंगे। उधर दिग्विजय सिंह के विधायकों को खरीदने के आरोप पर केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि, मुझे लगता है खिसयानी बिल्ली खंभा नोचे। वो तोड़-फोड़, जुगाड़, जोड़-तोड़ करने में सबसे ज्यादा माहिर हैं, अब वो उल्टे आरोप लगा रहे हैं। तो मध्य प्रदेश के हालात पर 'उल्टा चोर कोतवाल को डांटे कह सकते हैं'।
दिग्विजय सिंह के विधायकों को खरीदने के आरोप पर केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नक़वी: मुझे लगता है खिसयानी बिल्ली खंभा नोचे।वो तोड़-फोड़,जुगाड़,जोड़-तोड़ करने में सबसे ज्यादा माहिर हैं,अब वो उल्टे आरोप लगा रहे हैं। तो मध्यप्रदेश के हालात पर 'उल्टा चोर कोतवाल को डांटे कह सकते हैं'। pic.twitter.com/LzygKmBoCa
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 4, 2020
मध्य प्रदेश के विधायक हरियाणा के होटल में तावडू (नूंह, हरियाणा) में स्थित आईटीसी ग्रैंड भारत होटल में आए मध्यप्रदेश के आठ कांग्रेसी विधायकों में से छह विधायक दिल्ली चले गए जबकि चार विधायक अभी भी होटल में रुके हुए हैं। कहा जा रहा है कि भाजपा नेता इन विधायकों को लेकर होटल आए थे। हलाकि भाजपा की ओर से मना किया जा रहा है। देर रात कांग्रेसी नेता दिग्विजय सिंह व मध्यप्रदेश सरकार में मंत्री जीतू पटवारी व जयवर्धन छह विधायक को लेकर दिल्ली चले गए थे, जबकि दो कांग्रेसी विधायक होटल में मौजूद हैं उनके साथ निर्दलीय विधायक भी हैं। देर रात नूंह पुलिस अधीक्षक भी मौके पर पहुंचे थे, जिन्होंने शोर शराबे की बनी स्थिति को नियंत्रण किया। फिलहाल होटल के बाहर पुलिस तैनात हैं, खुफ़िया विभाग भी पल-पल की खबर ले रहा है।
मध्यप्रदेश में कमलनाथ सरकार खुद अंतर्विरोध और अंतर्कलह से ग्रसित है। भारतीय जनता पार्टी पर जो आरोप लगा रहे है वह सरासर गलत है। इस मामले में भाजपा का कोई लेना देना नही है और ना ही कोई ऐसा प्रयास है। -श्री @vdsharmabjp pic.twitter.com/WJi7RKqJwn
— BJP MadhyaPradesh (@BJP4MP) March 4, 2020
वीडी शर्मा ने कहा- कमलनाथ सरकार अंतर्कलह से जूझ रही है दिल्ली में मध्य प्रदेश के विधायकों को लेकर चल रही जोड़-तोड़ के घटनाक्रम पर वीडी शर्मा ने कहा कि भाजपा का इससे कोई लेना देना नहीं है। कमलनाथ की अपनी दुनिया है, उनकी सरकार अंतर्कलह से जूझ रही है। विधानसभा नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने कहा मुझे इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। भाजपा खरीद-फरोख्त नहीं करती है। पूरा देश जानता है कि कमलनाथ की सरकार जोड़-तोड़ से चल रही है।




