राष्ट्रीय

बसपा के बाद इन पार्टियों के 10 विधायक देने जा रहे इस्तीफा, देखें विधायकों की पूरी लिस्ट, इस खबर से प्रदेश की राजनीति में मचा हड़कंप

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 11:37 AM IST
बसपा के बाद इन पार्टियों के 10 विधायक देने जा रहे इस्तीफा, देखें विधायकों की पूरी लिस्ट, इस खबर से प्रदेश की राजनीति में मचा हड़कंप
x
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

लखनऊ. 17वीं लोकसभा के गठन के बाद अब जल्द ही यूपी की सियासत में हलचल देखने को मिलने वाली है। गुरुवार को पीएम मोदी से साथ 57 सांसदों को कैबिनेट मंत्री व राज्यमंत्री का पद सौंपा गया। इसमें यूपी से 8 जिताऊ सांसद भी शामिल हैं। शुक्रवार को सभी को मंत्रालय भी सौंप दिए गए हैं। लोकतंत्र के महापर्व के खत्म होने के बाद अब यूपी में भाजपा के लिए सबसे बड़ी चुनौती महेंद्रनाथ पांडेय की जगह नया प्रदेश अध्यक्ष चुनने की है। चंदौली से विजयी हुए सांसद महेंद्रनाथ पांडेय को कौशल विकास और उद्यमिता मंत्री बनाया गया है। यूपी विधानसभा चुनाव 2017 से पहले केशव प्रसाद मौर्य को प्रेदश अध्यक्ष बनाया गया, वहीं चुनाव में पार्टी की जीत के बाद उन्हें डिप्टी सीएम बनाया गया और केंद्र में राज्यमंत्री के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे पांडेय को प्रदेश अध्यक्ष पद सौंपा गया। यह तो रही प्रदेश अध्यक्ष पद की बात। अगली सियासी चर्चा विधानसभा में खाली 11 सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर है, जिसपर सभी दलों की निगाहें हैं।

लोकसभा चुनाव में जीत हासिल कर विधायक पहुंचे संसद-

यूपी की 11 विधानसभा सीटों पर जल्द ही उपचुनाव होंगे। हाल में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव में यूपी के 11 विजयी विधायक अब संसद पहुंच चुके हैं। ऐसे में रिक्त सीटों पर उपचुनाव को लेकर जल्द ही हलचल देखने को मिलेगी। जीत हासिल कर सांसदों द्वारा अपने विधायक पद का इस्तीफा भी विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दिक्षित को सौंपने का सिलसिला शुरू हो गया है। हाल ही में अम्बेडकर नगर से बसपा विधायक सांसद रितेश पांडे ने विधानसभा अध्यक्ष को अपना त्यागपत्र सौंपा जिसे उन्होंने मंजूर करते हुए चुनाव आयोग को सूचित कर दिया है।

इन सांसदों का इस्तीफा सौंपना है बाकी- सांसदों को 5 जून तक विधानसभा अध्यक्ष को अपना इस्तीफा सौंपना होगा। ऐसा न करने पर वे अपनी सांसदी गवा सकते हैं। दरअसल कोई भी व्यक्ति दो सदन का सदस्य नहीं रह सकता है। और त्यागपत्र न देने पर बाद में मिला पद जा सकता है। बाकी बची जिन 10 सांसदों को अपने विधायक पद से इस्तीफा देना है, उनमें यूपी के तीन मंत्री भी शामिल हैं। वहीं आपको बता दें कि जिन विधानसभाओं में उपचुनाव होगा, उनमें से 8 पर वर्तमान में भाजपा का कब्जा है, एक-एक पर उनके सहयोगी दल अपना दल (एस), सपा व बसपा के विधायक हैं। इन सभी की सूची निम्म है-

क्रम संख्या नाम पार्टी विधानसभा सीट लोकसभा क्षेत्र
1. परिवार और महिला कल्याण पर्यटन मंत्री रीता बहुगुणा जोशी भाजपा लखनऊ कैंट इलाहाबाद
2. खादी व लघु उद्योग मंत्री सत्यदेव पचौरी भाजपा कानपुर गोविंद नगर कानपुर
3. पशुपालन मंत्री एसपी सिंह बघेल भाजपा टूंडला फिरोजाबाद आगरा (सुरक्षित)
4. प्रदीप कुमार भाजपा कैराना के गंगोह कैराना
5. आर.के.पटेल भाजपा चित्रकूट के मानिकपुर बाँदा
6. उपेंद्र सिंह रावत भाजपा बाराबंकी के जैदपुर बाराबंकी (सु.)
7. अक्षयवर लाल गोंड भाजपा बहराइच के बलहा (सु.) बहराइच
8. राजवीर सिंह दिलेर भाजपा हाथरस (सु.) इगलास हाथरस
9. संगम लाल गुप्ता अपना दल एस प्रतापगढ़ प्रतापगढ़
10. आजम खां सपा रामपुर सदर रामपुर
11. रितेश पांडे बसपा अंबेडकर नगर की जलालपुर अंबेडकर नगर
Next Story