राष्ट्रीय

बंद होने जा रही है मोदी सरकार की यह योजना, मिलते हैं 10 हजार तक रुपए, जल्‍द लें लाभ

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 11:44 AM IST
बंद होने जा रही है मोदी सरकार की यह योजना, मिलते हैं 10 हजार तक रुपए, जल्‍द लें लाभ
x
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

Pension Scheme : पेंशन राशि पाने वालों के लिए यह बहुत काम की खबर है। यदि आपके घर में कोई Senior Citizen वरिष्‍ठ नागरिक है या आप स्‍वयं इसी दायरे में आते हैं जिसे Pension पेंशन मिलती है तो सतर्क हो जाइये। वरिष्‍ठ नागरिकों के लिए मोदी सरकार द्वारा शुरू की गई योजना प्रधानमंत्री वय वंदन योजना Pradhan Mantri Vaya Vandana Yojana (PMVVY) जल्‍द ही समाप्‍त होने जा रही है। इस योजना में एक निश्‍चित दर के मान से पक्‍की गारंटीड Pension पेंशन प्राप्‍त होती है। इसके आवेदक व अभ्‍यर्थी एलआईसी LIC भारतीय जीवन बीमा निगम को एक साथ पूरी राशि का भुगतान करके प्रति माह एक तय राशि भी प्राप्‍त कर सकते हैं। लेकिन यह योजना आगामी 31 मार्च तक के लिए ही उपलब्‍ध है। इसके आगे इसके बढ़ाए जाने संबंधी अभी कोई आदेश या घोषणा सामने नहीं आई है। इसलिए समय रहते इस योजना का लाभ ले लें।

यह है पेंशन योजना Pension Scheme की पात्रता

इस योजना की सबसे अच्‍छी बात यह है कि Pradhan Mantri Vaya Vandana Yojana प्रधानमंत्री वय वंदना योजना यानी PMVVY में राशि निवेश करने के लिए कोई आयु सीमा निर्धारित नहीं है। इसमें कोई भी ग्राहक अधिकतम 15 लाख रुपए तक का इवेंस्‍टमेंट कर सकते हैं।

ऐसे करें आवेदन, इस लिंक पर करें क्लिक

इस योजना में आवेदन करके लिए आपको एलआईसी (भारतीय जीवन बीमा निगम) LIC की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा। आप सबसे पहले https://eterm.licindia.in/onlinePlansIndex/pmvvymain.do पर जाएं। इसके बाद आपको योजना का एक फार्म लेना होगा। उसे डाउनलोड करके उसका प्रिंट आउट निकालकर रख लें। इस पर अपने तमाम जरूरी कागजात लगाएं और एलआईसी के किसी भी कार्यालय में जाकर इसे जमा करवा दें। इस योजना में ऑनलाइन इन्‍वेस्‍टमेंट की भी सुविधा है।

PMVVY योजना में निवेश के लिए इन कागजातों की जरूरत

1.एड्रेस प्रूफ की प्रति Address Proof

2.पैन कार्ड की कॉपी PAN card

3. एक चेक cheque की प्रति अथवा बैंक पासबुक Bank Passbook के पहले पेज की एक कॉपी

सालाना - 1,44,578 - 14,45,784

6 माही - 1,47,601 - 14,76,014

3 माही - 1,49,068 - 14,90,684

मासिक - 1,50,000 - 15,00,000

Pension पेंशन में मिलता है इतना पैसा

Pradhan Mantri Vaya Vandana Yojana प्रधानमंत्री वय वंदना योजना के तहत 1 हजार रुपए से लेकर 10 हजार रुपए तक की राशि बतौर पेंशन दी जाती है। यदि आवेदक या अभ्‍यर्थी हर महीने 1 हजार रुपए की Pension पेंशन पाना चाहते हैं तो इसके लिए उन्‍हें पहले डेढ़ लाख रुपए जमा करना होंगे। इसके अलावा यदि वे 10 हजार रुपए प्रतिमाह की पेंशन राशि पाना चाहते हैं तो इसके लिए उन्‍हें 15 लाख रुपए जमा कराना होंगे।

इतनी अवधि से मिलने लगती है Pension पेंशन

योजना की Pension पेंशन राशि की पहली किश्‍त राशि जमा कराने के एक वर्ष, 6 महीने, 3 महीने या 1 महीने के बाद मिलने लगती है। पूरे मामले में यही बात मायने रखती है कि आप किस अवधि का चयन कर रहे हैं।

पेंशन प्राप्‍त करने के ये हैं विकल्‍प

आवेदक या अभ्‍यर्थी मासिक, छह मासिक, त्रैमासिक अथवा वार्षिक आधार पर पेंशन प्राप्‍त कर सकता है।

योजना पूरी होने पर यह फायदे

स्‍कीम मैच्‍योर होने पर दस वर्ष के पॉलिसी टर्म तक पेंशनर यदि जीवित रहता है तो उस जमा राशि के साथ ही व्‍यक्ति को पेंशन की राशि का भी भुगतान किया जाता है।

मृत्‍यु होने पर यह है नियम

यदि व्‍यक्ति की मृत्‍यु पॉलिसी टर्म के दस साल के भीतर ही हो जाती है तो उसके परिजनों को जमा Pension राशि पूरी तरह वापस लौटा दी जाती है।

आत्‍महत्‍या करने पर नियम

यदि किसी कारण से Pension पेंशन राशि पाने वाला व्‍यक्ति खुदकुशी कर लेता है तो ऐसी स्थिति में भी उसके परिवार या नामित व्‍यक्ति को जमा राशि पूरी लौटा दी जाएगी क्‍योंकि आकस्मिक मृत्‍यु को भी इसमें कवर किया गया है।

इन शर्तों पर लें योजना का लाभ

1. आवेदक कम-से-कम 60 साल की आयु पूरी कर चुका हो।

2. 60 वर्ष की आयु पूर्ण करने के बाद इसकी अधिकतम सीमा नहीं है।

3. पॉलिसी टर्म यानी योजना की अवधि 10 साल है।

4. कम से कम Pension पेंशन- 1 हजार रुपए प्रतिमाह दी जाएगी।

3,000 रुपये प्रति तीन माह

6,000 रुपये प्रति छह माह

12,000 रुपये सालाना

5. अधिकतम Pension पेंशन राशि प्रतिमाह 10 हजार रुपए दी जाती है।

30,000 रुपये प्रति तीन माह

60,000 रुपये प्रति छह माह

1 लाख 20 हजार रुपये सालाना

बीच में योजना छोड़ने का भी है रास्‍ता

इस योजना को परिपक्‍व होने से पहले भी छोड़ने का ऑप्‍शन है। यदि पेंशनर को किसी रोग का इलाज करवाने में पैसों की आवश्‍यक्‍ता है तो कुल जमा राशि में से 98 प्रतिशत राशि का भुगतान कर दिया जाता है।

GST से मुक्‍त है योजना

इस योजना में GST जीएसटी नहीं देना होता है। हालांकि नियम यह है कि केंद्र सरकार की ओर से भविष्‍य में कर प्रणाली लागू की जा सकती है। यदि किसी प्रकार का टैक्‍स देना होता है तो उसे योजना के अंतर्गत मिलने वाले लाभ में शामिल नहीं किया जा सकेगा।

वापसी करना है तो 15 से 30 दिन का समय

यदि आप यह पॉलिसी ले चुके हैं और उसके बाद इसे वापस करना चाहते हैं तो एलआईसी LIC के कार्यालय में जाकर संपर्क करें। वहां आपको पॉलिसी लेने पर रिसीट प्राप्‍त होने के 15 दिनों में एवं ऑनलाइन पॉलिसी लेने पर रिसीट मिलने के 1 महीने के भीतर वजह बताना होगी और आप पॉलिसी वापस कर सकते हैं। यदि इस दौरान पेंशन राशि मिल जाती है तो राशि एवं स्‍टाम्‍प ड्यूटी की राशि काटने के बाद सारी जमा राशि वापस लौटा दी जाएगी।

75 फीसदी लोन लेकिन इस शर्त पर

इस योजना में राशि जमा कराने के 3 वर्ष बाद लोन तो मिल जाता है लेकिन इसके लिए कुछ शर्तें हैं। आप जो भी राशि जमा कराते हैं, उसका 75 फीसदी तक लोन ले सकते हैं। इस लोन की राशि पर लगने वाले ब्‍याज की अवधि त्रैमासिक होती है। जब तक आप पूरे लोन को नहीं चुका देते, तब तक आपको प्रति 6 माह की अवधि पर ब्‍याज चुकाना होगा। असल में, ब्‍याज की राशि आपको दी जा रही पेंशन से ही काटी जाती है।

सालाना 8 से 8.30 फीसद तक का रिटर्न

Pradhan Mantri Vaya Vandana Yojana के सदस्‍यों को 8 से 8.30 फीसद तक का वार्षिक रिटर्न मिलता है। यह रिटर्न इस स्थिति पर निर्धारित होता है कि आवेदक अपनी पेंशन के भुगतान का क्‍या आधार चाहते हैं, वे इसे मासिक चाहते हैं या छह माही या वार्षिक।

किसी भी परिवार को 10 हजार रुपए से अधिक पेंशन नहीं

इस योजना को एलआईसी LIC ही संचालित करती है। LIC की वेबसाइट के अनुसार, पेंशन की अधिकतम लिमिट किसी एक Pensioner पेंशनर पर लागू ना होकर उसके पूरे परिवार पर ही लागू होती है। इसका अर्थ यह हुआ कि PMVVY प्रधानमंत्री वय वंदना योजना Pradhan mantri vay Vandana Yojana के अंतर्गत किसी एक परिवार से जितने भी आवेदक Pension पेंशन का प्‍लान लेंगे, उन सभी को जो Pension पेंशन राशि दी जाएगी, उसका योग 10 हजार रुपए से अधिक नहीं होगा। इसके अलावा, Pensioner पेंशनर के परिवार में उसके अतिरिक्‍त उसका पति या पत्‍नी व उसके आश्रितों की संख्‍या भी शामिल है।

लोन की यह है पात्रता

जब कोई भी व्‍यक्ति इस योजना में निवेश को 3 साल पूरे कर चुका होता है तो उसे लोन की भी पात्रता मिल जाती है। यदि वह लोन लेना चाहे तो इसकी अधिक राशि कुल खरीदी की कीमत की 75 प्रतिशत तक हो सकती है। लोन पर लगने वाले ब्‍याज की दर टर्म आधारित होती है। इस लोन का ब्‍याज संबंधित पेंशन राशि में से ही काटा जाता है और बकाया लोन की वसूली योजना से किए गए आहरण के समय की जाती है।

जमा राशि ऐसे मिलती है वापस

इस योजना में निवेश करने ठीक 10 साल बाद पेंशन का अंतिम भुगतान किया जाता है। इसके साथ ही संपूर्ण जमा राशि का अभ्‍यर्थी को भुगतान कर दिया जाता है। इसके साथ ही यह भी नियम है कि यदि 10 साल की अवधि पूरी होने के पहले पेंशन पाने वाले व्‍यक्ति की मौत हो जाती है तो उसके द्वारा नामित व्‍यक्ति के खाते में यह सारा पैसा रिफंड कर दिया जाता है।

Next Story