
पीएम मोदी की 5 साल में पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस, जानिए क्या-क्या कहा...

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने शुक्रवार को दिल्ली के बीजेपी आफिस में प्रेस कॉन्फ्रेस की. प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा, अभी तक हुए चुनाव प्रचार के आधार पर मैं कह सकता हूं कि देश में फिर से मोदी सरकार बनने जा रही है. पिछले पांच साल में जो भी बड़े चुनाव हुए, उनमें हमें सफलता मिली.
अमित शाह के बाद पीएम मोदी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया. उन्होंने कहा, देश में सक्षम सरकार होती है तो रमजान भी होता है, आईपीएल भी होता है और चुनाव भी होते हैं. इसे मैं किसी उपलब्धि के तौर पर नहीं बता रहा हूं. मैं मानता हूं कि कुछ बातें हम गर्व के साथ दुनिया से कह सकते हैं. ये दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है, ये लोकत्रंत की ताकत दुनिया के सामने ले जाना हम सबका दायित्व है. हमें विश्व को प्रभावित करना चाहिए कि हमारा लोकतंत्र कितनी विविधताओं से भरा है.
[poll id="6"]पीएम मोदी ने कहा,चुनाव शानदार रहा, एक सकारात्मक भाव से चुनाव हुआ. पूर्ण बहुमत वाली सरकार पांच साल पूरे करके दोबारा जीतकर आए ये शायद देश में बहुत लंबे अर्से के बाद हो रहा है. ये अपने आप में बड़ी बात है.
अमित शाह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, पीएम मोदी के नेतृत्व में देश विकसित हो रहा है. प्रधानमंत्री ने विदेश में देश का मान बढ़ाया है. मोदी सरकार में अर्थव्यवस्था मजबूत हुई है. मोदी सरकार की योजनाओं का फायदा हर वर्ग को मिला है. अमित शाह ने कहा, ये चुनाव आजादी के बाद के चुनाव में भाजपा की दृष्टि से सबसे ज्यादा मेहनत करने वाला, सबसे विस्तृत चुनाव अभियान रहा है. इस चुनाव में हमारा अनुभव के अनुसार जनता हमसे आगे आगे रही है. मोदी सरकार फिर से बनाने के लिए जनता का उत्साह भाजपा से आगे रहा है. भाजपा जनसंघ के समय से और भाजपा के बनने के बाद से संगठनात्मक तरीके से काम करने वाली पार्टी रही है. संगठन हमारे सभी कामों का प्रमुख अंग रहा है
मैं भी चौकीदार अभियान सफल अमित शाह ने कहा, मैं भी चौकीदार अभियान सफल रहा. ये नारा भी वॉलियंटर्स ने दिया. इसके अलावा मोदी है तो मुमकिन नारा भी वॉलियंटर्स ने ही दिया था. हमारे चुनाव प्रचार से ही हर बार मोदी सरकार नारा निकला.
133 योजनाओं ने हर किसी को लाभ पहुंचाया देश के गरीब, किसान, महिला, गांव, शहर समाज के हर वर्ग को हमारी सरकार की 133 योजनाएं ने छुआ है. 133 योजनाओं के आधार पर देश में नई चेतना की जागृति हुई है. ये पहला ऐसा चुनाव है जहां विपक्ष की ओर से महंगाई और भ्रष्टाचार चुनाव के मुद्दे नहीं थे. बहुत समय बाद देश की जनता ने ऐसा चुनाव देखा है जिसमें ये मुद्दे गायब थे.
50 करोड़ गरीबों के जीवन स्तर को उठाया अमित शाह ने कहा, हमने 50 करोड़ गरीबों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाया है. उन्हें आधारभूत सुविधाएं देकर एहसास दिया है कि देश के विकास में उनकी भी हिस्सेदारी है. हमने बूथ और शक्ति केंद्रों की रचना के साथ जितने चुनाव आए लगभग सभी में हमने सफलता प्राप्त की. 2014 में हमारे पास 6 सरकारें थीं आज हमारे पास 16 सरकारें हैं. मैं बहुत गर्व के साथ कह रहा हूं कि देश की आजादी के बाद सबसे ज्यादा परिश्रमी और विस्तृत चुनाव अभियान हमारे नेता नरेन्द्र मोदी जी ने किया है.




