
नागरिकता कानून के खिलाफ बिहार में RJD का बंद, तोड़फोड़, ट्रेनें रोकीं

Bihar Bandh against CAA : नागरिकता कानून के खिलाफ बिहार में लालू यादव की पार्टी आरजेडी का विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है। सुबह से ही पार्टी कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए हैं। हाजीपुर, दरभंदा, वैशाली और जहानाबाद में ट्रेनें रोकी गई हैं। अररिया के फॉरबिसगंज स्टेशन पर भी जोगबनी-कटिहार पैसेंजर ट्रेन को रोक दिया गया। कई जगह जबरदस्ती दुकानों को बंद करवाया गया है। कुछ वाहनों में तोड़फोड़ भी की गई है। पुलिस ने भी तैयार की है। खुफिया तंत्र सक्रिय है और ड्रोन से नजर रखी जा रही है। हालांकि तेजस्वी यादव ने आपातकालीन सेवाओं को नहीं रोकने की अपील की है। पटना में आरपीएफ के जवानों को तैनात किया गया है।
पार्टी कार्यकर्ताओं ने भोजपुर, हाजीपुर समेत विभिन्न शहरों में प्रदर्शन की योजना बनाई है। वैशाली में पार्टी कार्यकर्ता सुबह 6 बजे से जुट गए और कपड़े खोलकर नारेबाजी की। इनकी मांग है कि मोदी सरकार एनसीसी और एनआरसी वापस ले। सूबे के मुख्यमंत्री नितिश कुमार के खिलाफ भी नारेबाजी की जा रही है।




