राष्ट्रीय

नदी में फंसे शख्स को बचाने आया वनमानुष, जानिए आगे क्या हुआ...

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 11:42 AM IST
नदी में फंसे शख्स को बचाने आया वनमानुष, जानिए आगे क्या हुआ...
x
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

इंडोनेशिया (Indonesia) के बोर्नियो (Borneo) के जंगल एक अद्भुत तस्वीर सामने आई है. जिसमें एक वनमानुष नदी में फंसे शख्स को बचाते हुए दिख रहा है. ये फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है. दरअसल बोर्नियो में एक शख्स सांप की तलाश में नदी में उतर जाता है. फिर एक आरंगुटान (बंदर की एक प्रजाति) शख्स के पास आता है और हाथ बढ़ाकर मदद करने की कोशिश करता है.

आपको बता दें कि इस आश्चर्यजनक घटना के अद्भुत पल की तस्वीर भारत के रहने वाले अनिल प्रभाकर ने अपने कैमरे से उतारी. दरअसल उस वक्त अनिल प्रभाकर बोर्नियो के जंगल में ट्रेकिंग कर रहे थे. अनिल प्रभाकर द्वारा खींची गई ये तस्वीर अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है. इस फोटो को देखकर आश्चर्य तो ये होता है कि आज के जमाने में जहां एक आदमी दूसरे आदमी की मदद नहीं करता है वहीं एक जंगली जानवर नदी में फंसे व्यक्ति की मदद कर रहा है.

गौरतलब है कि बोर्नियो के जंगल की नदी में बहुत सारे सांप पाए जाते हैं और ये सांप जंगल में रह रहे बंदरों को काट लेते हैं इसीलिए बंदरों की सुरक्षा के लिए जंगल में कर्मचारियों को तैनात किया गया है. दरअसल नदी में फंसा हुआ जो शख्स दिखाई दे रहा है वो जंगल का एक कर्मचारी है.

मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के मुताबिक जंगल का कर्मचारी नदी में सांप होने की सूचना पाकर वहां पहुंचा था. जिससे किसी भी बंदर को कोई नुकसान ना पहुंचे. ये सब नदी के पास बैठा आरंगुटान बड़ी देर से देख रहा था और बाद में वो आरंगुटान जंगल के कर्मचारी की मदद के लिए आ जाता है. गौरतलब है कि अनिल प्रभाकर ने जब ये फोटो खींची तो उन्हें ये नहीं पता था जो शख्स नदी में फंसा हुआ है वह जंगल का ही कर्मचारी है.

इस पूरे घटनाक्रम में सबसे ज्यादा आश्चर्यजनक बात तो ये है कि आरंगुरटान के जंगली जानवर होने की वजह से जंगल के कर्मचारी ने आरंगुटान की मदद लेने से मना कर दिया. अनिल प्रभाकर ने बताया कि ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि आरंगुटान एक जंगली जानवर है और उस पर भरोसा नहीं किया जा सकता है.

बाद में अनिल प्रभाकर ने नदी में फंसे जंगल के कर्मचारी को बाहर निकलने में मदद की. प्रभाकर बताते हैं कि वनकर्मी ने उन्हें बताया कि आरंगुटान एक जंगली जानवर है. हम आरंगुटान से परिचित नहीं है. हालांकि हम बोर्नियो के इस जंगल में इनकी सुरक्षा में ही तैनात हैं.

अनिल प्रभाकर ने सोशल मीडिया पर ये फोटो पोस्ट करते हुए नीचे लिखा कि मुझे आपकी मदद करने दें? मानवता मानव जाति में मर रही है, लेकिन जानवर हमारे मूल सिद्धांतों पर वापस आ रहे हैं.

Next Story