राष्ट्रीय

देश के सबसे बड़े Brand Celebrity बने Virat Kohli, अक्षय, शाहरुख, सलमान को पछाड़ा, जानिए कितनी है कमाई

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 11:42 AM IST
देश के सबसे बड़े Brand Celebrity बने Virat Kohli, अक्षय, शाहरुख, सलमान को पछाड़ा, जानिए कितनी है कमाई
x
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

नई दिल्ली। Virat Kohli Top brand: टीम इंडिया के कप्तान Virat Kohli अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में हर मैच के साथ लगातार रिकॉर्ड तो बना ही रहे हैं, लेकिन मैदान के बाहर भी विराट लगातार नए आयाम स्थापित कर रहे हैं। मामला है कि कमाई का। आलम ये है कि Virat kohli आज की तारीख में देश के सबसे बड़े सेलिब्रिटी ब्रांड बन गए हैं। उन्होंने अक्षय कुमार, शाहरुख खान, सलमान खान जैसे दिग्गज फिल्मी स्टारों को भी पीछे छोड़ दिया है।

क्रिकेट में अपनी हर पारी के साथ नए रिकॉर्ड बनाने वाले Virat Kohli अब विज्ञापन जगत के भी बादशाह साबित हो रहे हैं। विराट कोहली भारत में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले सेलिब्रिटी हैं और इस समय देश के सबसे बड़े सेलिब्रिटी ब्रांड भी है।

डफ एंड फेलप्स ब्रैंड वैल्यूएशन की एक स्टडी के मुताबिक Virat Kohli सेलिब्रिटी ब्रांड वैल्यू के मामले में पूरे देश में सबसे ऊपर हैं। खास बात ये है विराट कोहली ने ये मुकाम लगातार तीसरी बार हासिल किया है। इस मामले में विराट ने क्रिकेट जगत ही नहीं बल्कि बॉलीवुड के तमाम दिग्गज स्टार्स को पीछे छोड़ दिया है। इन स्टार्स में अक्षय कुमार, शाहरुख खान, सलमान खान, अमिताभ बच्चन भी शामिल हैं।

डफ एंड फेलप्स ब्रैंड वैल्यूएशन की स्टडी के मुताबिक विराट कोहली की ब्रांड वैल्यू साल 2019 में 39 फीसद बढ़ी और ये अब 237.5 मिलियन डॉलर यानी 1691 करोड़ रुपए तक पहुंच गई है। इसके चलते विराट देश के सबसे बड़े सेलिब्रिटी ब्रांड बन गए हैं।

विराट कोहली को यहां से होती है कमाई विराट कोहली की क्रिकेट से ज्यादा कमाई विज्ञापन जगत से होती है। विराट को अपनी आईपीएल फ्रेंचाईजी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से 17 करोड़ रुपए मिलते हैं। इस वजह से वे आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ियों में शामिल हैं। बीसीसीआई से सालाना कॉन्ट्रैक्ट में वे 7 करोड़ रुपए वाली सबसे ऊपर के ग्रैड में है। इसके अलावा मैन ऑफ मैच और मैन ऑफ द सीरीज की कमाई अलग है। विज्ञापनों के मामले में विराट के कई शीर्ष ब्रांड मौजूद हैं। इनमें मिंत्रा, उबर, ऑडी, एमआरएफ, मान्यवर, प्यूमा जैसे महंगे ब्रांड शामिल हैं। इनके अलावा कोहली के दो रेस्टॉरेंट भी हैंए जिनसे उनकी कमाई होती है।

बॉलीवुड स्टार्स को पीछे छोड़ा सेलिब्रिटी ब्रांड के मामले में विराट ने फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, शाहरुख खान और सलमान खान जैसे कई सेलिब्रिटी को काफी पीछे छोड़ दिया है। दूसरे नंबर पर मौजूद अक्षय कुमार उनसे आधी से भी कम ब्रैंड वैल्यू रखते हैं।

क्रिकेटरों में सबसे आगे वहीं क्रिकेट जगत की हस्तियों में विराट के बाद पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का नंबर है। दूसरे नंबर पर मौजूद धोनी हालांकि पिछले साल जुलाई के बाद से कोई मैच नहीं खेले हैं लेकिन इससे उनकी ब्रैंड वेल्यू में कमी नहीं आई है। वहीं सचिन तेंडुलकर 25.1 मिलियन यूएस डॉलर की वैल्यू के साथ तीसरे नंबर पर हैं। वहीं टीम के उपकप्तान रोहित शर्मा 23 मिलियन यूएस डॉलर के साथ चौथे नंबर पर हैं। जारी लिस्ट के मुताबिक विराट की कमाई रोहित शर्मा से 10 गुना ज्यादा हैं। रोहित ओवरऑल लिस्ट में 9वें स्थान पर हैं।

पत्नी अनुष्का से 3 गुना ज्यादा कमाई बता दें कि पिछले दिनों प्रतिष्ठित मैग्जीन GQ इंडिया ने विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की कमाई का खुलासा करते हुए बताया कि विराट कोहली ने साल 2019 में कुल 252.72 करोड़ रुपए कमाए। इसके बाद उनकी कुल कमाई करीब 900 करोड़ रुपए की रही। वहीं अनुष्का शर्मा ने 2019 में 28.67 करोड़ रुपए कमाए। इसके बाद अनुष्का की कुल कमाई 350 करोड़ रुपए रही। इन आंकड़ों से पता चलता है कि विराट कोहली की कमाई पत्नी अनुष्का शर्मा से करीब 3 गुना ज्यादा है। दोनों की कमाई का कुल आंकड़ा 1200 करोड़ रुपए है।

2017 में हुई शादी विराट कोहली और अनुष्का शर्मा अपने.अपने क्षेत्र की शीर्ष हस्तियां हैं। कुछ समय की रिलेशनशिप के बाद दोनों ने साल 2017 में शादी की। दोनों फिलहाल मुंबई के वर्ली में रहते हैं और उनके घर की कीमत 34 करोड़ रुपए से ज्यादा है। इसके अलावा दोनों की गुरुग्राम में 80 करोड़ रुपए की संपत्ति भी बताई जा रही है।

Next Story