राष्ट्रीय

दिल्ली में आतंकी हमले का अलर्ट, अमेरिका ने भी जताई आशंका-भारत में हमले की फिराक में पाक आतंकी

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 11:39 AM IST
दिल्ली में आतंकी हमले का अलर्ट, अमेरिका ने भी जताई आशंका-भारत में हमले की फिराक में पाक आतंकी
x
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

खुफिया एजेंसियों ने दिल्ली और आसपास के इलाकों में आतंकी हमले का अलर्ट जारी किया

नई दिल्ली। त्योहारों के बीच राजधानी दिल्ली में एक बार फिर से आतंकी हमले का अलर्ट जारी हुआ है। इसके बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं और सुरक्षा बढ़ा दी गई है। खुफिया एजेंसियों ने दिल्ली और आसपास के इलाकों में आतंकी हमले का अलर्ट जारी किया है। इसके बाद अब दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल कईं जगहों पर छापेमारी कर रही है। खुफिया एजेंसियों के अलावा अमेरिका ने भी भारत को आगाह किया है कि पाकिस्तानी आतंकी हमले की फिराक में हैं। इसके बाद सरकार ने कईं महत्वपूर्ण जगहों की सुरक्षा बढ़ा दी है।

जानकारी के अनुसार, अमेरिका ने आगाह किया है कि पाकिस्तानी आतंकी जम्मू-कश्मीर से जुड़े अनुच्छेद 370 को खत्म किए जाने के कारण भारत में हमलों को अंजाम दे सकते हैं। इसके साथ ही अमेरिका ने यह भी कहा है कि अगर पाकिस्तान आतंकी संगठनों पर शिकंजा कसा जाए तो इन हमलों को रोका जा सकता है।

अमेरिका के हिद-प्रशांत सुरक्षा मामलों के सहायक रक्षा सचिव रैंडल श्राइवर ने मंगलवार को यहां कहा, "कश्मीर पर भारत सरकार के नए कदम से कई देशों को आशंका है कि आतंकी संगठन सीमा पार हमलों को अंजाम दे सकते हैं। मुझे नहीं लगता कि चीन इस तरह का कोई संघर्ष चाहेगा या इसका समर्थन करेगा।"

अमृतसर एयरपोर्ट पर फिदायीन हमले की आशंका, सेना तैनात दूसरी तरफ पंजाब स्थित श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट राजासांसी और पठानकोट एयरबेस पर फिदायीन हमले की आशंका जताए जाने के बाद दोनों की सुरक्षा सेना को सौंप दी गई है। मंगलवार देर शाम सेना ने एयरपोर्ट और एयर बेस को अपने सुरक्षा घेरे में ले लिया है। राजासांसी एयरपोर्ट पर उड़ानों की सुरक्षा के मद्देनजर एयरफोर्स भी चौकस हो गई है और लगातार स्थिति पर नजर रखे हुए है।

Next Story