राष्ट्रीय

जामिया इलाके में मार्च के दौरान युवक ने चलाई गोली, बोला- 'आओ तुमको आजादी देता हूं'

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 11:42 AM IST
जामिया इलाके में मार्च के दौरान युवक ने चलाई गोली, बोला- आओ तुमको आजादी देता हूं
x
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

देश की राजधानी दिल्ली के जामिया इलाके में नागरिकता विरोधी कानून CAA के विरोध में होने जा रही रैली से ठीक पहले एक युवक ने गोली चला दी है। इस घटना में एक युवक घायल हो गया है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि शादाब आलम के हाथ में गोली लगी है। वहीं गोली चलाने वाले आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। हालांकि, अभी यह पता नहीं चल पाया है कि वह प्रदर्शनकारियों के साथ था या उनके विरोध में वहां पहुंचा था।

बताते चलें कि नागरिकता संशोधन कानून और राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर के विरोध में जामिया से राजघाट तक मार्च निकाला जा रहा है। इस मार्च को निकालने के लिए सरकार की तरफ से इजाजत नहीं मिली थी। हालांकि, मार्च जैसे ही आगे बढ़ना शुरू हुआ, एक युवक वहां दौड़ते हुए पहुंचा और गोली चलाने से पहले तमंचा लहराने लगा। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि वह युवक सुनहरे रंग का कट्टा लिए था और उसने गोली मारने से पहले कहा था कि आओ मैं तुम्हें आजादी दिलाता हूं।

बताया जा रहा है कि वह मार्च के आगे दौड़ते हुए पहुंचा था। उसने दिल्ली पुलिस से केवल 10 मीटर की दूरी पर शादाब पर गोली चलाई है। इसके बाद पुलिस ने गोली चलाने वाले आरोपित युवक को हिरासत में ले लिया है। उसने अपना जो नाम और पहचान बताई है, उसकी तस्दीक की जा रही है।

Next Story