राष्ट्रीय

जल्दी निपटा लीजिए काम, फिर पांच दिन बैंक रहेंगे बंद

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 11:42 AM IST
जल्दी निपटा लीजिए काम, फिर पांच दिन बैंक रहेंगे बंद
x
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

नई दिल्ली: अगर इस हफ्ते आपका कोई बैंक का काम है तो इन्हें निपटा लीजिए. सरकारी बैंक पांच दिन के लिए बंद रहेंगे. बैंक यूनियनों ने अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर जाने का फैसला किया है. बताते चलें कि इस महीने विभिन्न मांगों को लेकर 1 फरवरी को भी बैंक कर्मचारी हड़ताल पर थे.

मार्च में पांच दिन बैंकों का काम रहेगा ठप्प सरकारी बैंकों की यूनियन बैंक एंप्लॉयी फेडरेशन ऑफ इंडिया (BEFI) और ऑल इंडिया बैंक एंप्लॉयी असोसिएशन (AIBEA) ने अपनी मांगों को लेकर 11, 12 और 13 मार्च को हड़ताल में जाने का ऐलान किया है. इसके साथ ही दूसरा शनिवार होने की वजह से बैंकों में छुट्टी रहेगी. रविवार को साप्ताहिक अवकाश है. इसके कारण आम ग्राहकों को लगातार पांच दिन तक बैंकिंग से वंचित रहना पड़ेगा.

इस वजह से कर रहे हैं बैंक हड़ताल यूनियन से जुड़े एक अधिकारी का कहना है कि बैंक कर्मचारी अपनी सैलरी की मांग को लेकर हड़ताल में जा रहे हैं. दरअसल हर पांच साल में बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों की सैलरी रिवाइज होती है. इन नियम के तहत सरकार ने 2012 में तो सैलरी रिवाइज किया था लेकिन उसके बाद इस पर कोई कदम नहीं उठाया गया है. बैंक यूनियनों ने सरकार से दो विकली ऑफ की मांग भी की थी. लेकिन इस मांग को भी पूरा नहीं किया गया है. इसीलिए बैंक कर्मचारियों ने एक बार फिर हड़ताल करने का फैसला किया है.

Next Story