राष्ट्रीय

'कश्मीर मसले' पर महबूबा का विवादित Tweet, गौतम गंभीर ने किया पलटवार

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 11:37 AM IST
कश्मीर मसले पर महबूबा का विवादित Tweet, गौतम गंभीर ने किया पलटवार
x
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

नई दिल्ली। केंद्र में मोदी सरकार के दोबारा सत्ता में आने के बाद जम्मू कश्मीर में एक बार फिर सियासत गरमाने लगी है। पीडीपी नेता महबूबा मुफ्ती ने कश्मीर मसले के हल को लेकर एक विवादित ट्वीट किया है, जिसके बाद एक बार फिर विवाद खड़ा हो गया है। सोमवार को महबूबा ने ट्वीट करते हुए कश्मीर मसले में पाकिस्तान को भी एक पक्ष बताया है, इसके बाद सियासी जंग शुरू हो गई है। कश्मीर समस्या को हल करने के लिए महबूबा ने पाकिस्तान को भी शामिल किए जाने की वकालत कर डाली है।

महबूबा ने ट्वीट कर गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधते हुए लिखा है कि '1947 से कश्मीर विभिन्न सरकारों द्वारा कश्मीर को सुरक्षा के नजरिये से ही देखा गया है। ये राजनीतिक समस्या है और इसका निराकरण भी राजनीतिक तरीके से किया जाना चाहिए। पाकिस्तान भी इसमें एक पक्ष है। नई सरकार के गृह मंत्री समस्या के तत्काल निराकरण के लिए बर्बर हल का सहारा लेने की कोशिश कर रहे हैं।'

महबूबा के इस विवादित ट्वीट के बाद नवनिर्वाचित भाजपा सांसद गौतम गंभीर ने इसका करारा जवाब दिया है। गंभीर ने महबूबा के अंदाज में ही ट्वीट करते हुए कहा है कि ''हम सभी कश्मीर समस्या के समाधान के लिए बात कर रहे हैं, लेकिन महबूबा मुफ्ती के अमित शाह द्वारा अपनाई जा रही प्रक्रिया को 'क्रूर' कहना 'हास्यास्पद' है। इतिहास हमारे धैर्य और धीरज का गवाह रहा है. लेकिन अगर उत्पीड़न मेरे लोगों के लिए सुरक्षा सुनिश्चित करता है, तो ऐसा ही होगा''

उल्लेखनीय है कि सोमवार को गृह मंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली में देश की आंतरिक सुरक्षा स्थिति का जायजा लिया, जहां उन्हें जम्मू कश्मीर की स्थिति से भी अवगत कराया गया था। वहीं मंगलवार को भी जम्मू कश्मीर मसले को लेकर गृह मंत्री शाह द्वारा महत्वपूर्ण बैठक ली गई है।

Next Story