राष्ट्रीय

कमलनाथ सरकार ने फिर किए 31 IAS अफसरों के तबादले, बैंस माशिमं अध्यक्ष, मीना बने व्यापमं अध्यक्ष

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 11:34 AM IST
कमलनाथ सरकार ने फिर किए 31 IAS अफसरों के तबादले, बैंस माशिमं अध्यक्ष, मीना बने व्यापमं अध्यक्ष
x
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

मध्य प्रदेश सरकार ने मंगलवार को एक बार फिर देर रात बड़ी प्रशासनिक सर्जरी करते हुइ 31 आईएएस अफसरों के तबादले किए। इसमें छह अपर मुख्य सचिव और पांच प्रमुख सचिवों के विभाग बदल दिए हैं। अपर मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस को मंत्रालय से बाहर भेजा गया है। वे माध्यमिक शिक्षा मंडल के अध्यक्ष होंगे।

व्यापमं का अध्यक्ष पीसी मीना को बनाया गया है। मनोज श्रीवास्तव के पास व्यापमं का अतिरिक्त प्रभार था। बरसों से नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण में किसी ने किसी रूप से जुड़े 1985 बैच के अफसर रजनीश वैश को हटाकर उन्हें आदिम जाति अनुसंधान एवं विकास संस्थान का संचालक बनाया गया है। सूत्रों के मुताबिक सुधिरंजन मोहंती के मुख्य सचिव बनने के बाद से मंत्रालय स्तर पर बड़े बदलाव की संभावना जताई जा रही थी। इसको लेकर पिछले दो-तीन दिन से मशक्कत चल रही थी।

मिगलानी सीएम के सलाहकार और गुप्ता बने ओएसडी मुख्यमंत्री कमलनाथ के साथ लंबे समय से काम कर रहे राजेंद्र कुमार मिगलानी को मुख्यमंत्री का सलाहकार नियुक्त किया गया है। प्रदेश कांग्रेस की मीडिया सेल के उपाध्यक्ष भूपेंद्र गुप्ता को मुख्यमंत्री कार्यालय में विशेष कर्त्तव्यस्थ अधिकारी (ओएसडी) बनाया गया है। दोनों की नियुक्ति संविदा आधार पर की गई है।

Next Story