राष्ट्रीय

इन्होंने कहा था 300 पार होगी मोदी सरकार, इस बार फिर कर दिया बाद दावा, जो चौका देगा...

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 11:37 AM IST
इन्होंने कहा था 300 पार होगी मोदी सरकार, इस बार फिर कर दिया बाद दावा, जो चौका देगा...
x
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

उज्जैन. लोकसभा चुनाव के दौरान मध्यप्रदेश के विक्रम विश्वविद्यालय के प्रोफेसर ने फेसबुक पर एक भविष्यवाणी की थी। उन्होंने लिखा था कि इस बार बीजेपी को तीन सौ से अधिक सीटें मिलेंगी। उसके बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने उऩ्हें निलंबित कर दिया था। निलंबन का दंश झेल से प्रोफेसर राजू मुसलगांवकर ने मोदी सरकार को लेकर एक और बड़ा दावा किया है।

विक्रम विश्वविद्यालय में ज्योतिर्विज्ञान के अध्यक्ष डॉ मुसलगांवकर फिलहाल निलंबित हैं। लेकिन लोकसभा चुनाव के नतीजे उनकी भविष्यवाणी के अनुसार सही साबित हुए। एक बार फिर से उन्होंने मीडिया में आकर मोदी सरकार को लेकर बड़ा दावा किया। डॉ मुसलगांवकर ने कहा है कि मैं आए दिन भविष्यवाणियां करता नहीं हूं, लेकिन जो करता हूं वो सही साबित होता है।

उन्होंने कहा कि इस बार मोदी सरकार बहुत उच्च कीर्तिमान स्थापित करेगी। भारत की मान-प्रतिष्ठा में जबरदस्त वृद्धि होगी। डॉ मुसलगांवकर ने कहा कि इस बार भारत में सुख-शांति रहेगी और प्राकृतिक आपदाएं आती रहेंगी। प्राकृतिक आपदाओं के लिए सरकार जिम्मेवार नहीं होती है। सरकार इस बार बहुत अच्छा काम करेगी।

गौरतलब है कि लोकसभा चुनावों के दौरान उन्होंने फेसबुक पर लिखा था कि बीजेपी तीन सौ के पास और एनडीए तीन सौ के पार। उनके इस पोस्ट पर कांग्रेस ने चुनाव आयोग से शिकायत की थी। उसके बाद आयोग के आदेश पर विश्वविद्यालय ने उन्हें निलंबित कर दिया था।

उन्होंने कहा कि यह हमारे पाठ्यक्रम का हिस्सा है। उसके आधार पर ही हम भविष्यवाणी करते हैं। हमारे यहां इसकी पढ़ाई होती है। हालांकि बीजेपी के पक्ष डॉ मुसलगांवकर की यह भविष्यवाणी आने वाले दिनों में उनके लिए और मुश्किलें खड़ी कर सकती हैं क्योंकि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है।

Next Story