राष्ट्रीय

आज जारी होगा भाजपा का घोषणा पत्र, इन मुद्दों में किया फोकस

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 11:35 AM IST
आज जारी होगा भाजपा का घोषणा पत्र, इन मुद्दों में किया फोकस
x
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat
नई दिल्ली। पहले चरण का मतदान 11 अप्रैल को है और इसके ठीक 4 दिन पहले भारतीय जनता पार्टी अपना घोषणा पत्र जारी करने जा रही है। भाजपा आज 11 बजे अपना संकल्प पत्र जारी करेगी। वैसे तो सभी दल अपना-अपना घोषणा पत्र जारी कर चुके हैं लेकिन इस मामले में भाजपा काफी पीछे रह गई है। खबरों के अनुसार भाजपा के इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद रह सकते हैं। वहीं इस अवसर पर पार्टी अध्यक्ष अमित शाह समेत सभी बड़े नेता मौजूद रहेंगे। दावा है कि भाजपा के इस घोषणा पत्र में विकास, राष्ट्रवाद के अलावा हिंदुत्व का मुद्दा भी होगा। सूत्रों के अनुसार शपथ पत्र नाम से जारी होने वाले घोषणा पत्र में वादों के अलावा मोदी सरकार द्वारा किए गए कामों का भी जिक्र होगा। इसके अलावा 2022 तक किसानों की आय दोगुना करने का वादा भी इसमें शामिल होगा। साथ ही आतंक पर जिरो टॉलरेंस की बात होगी। साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि भाजपा इस बार अयोध्या, काशी और मथुरा में स्पेशल कॉरिडोर पर बात कर सकती है। काशी में तो इसे लेकर काम भी जारी है। पार्टी ने घोषणा-पत्र तैयार करने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह के नेतृत्व में 20 सदस्यीय कमेटी बनाई है। इसमें केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली भी शामिल हैं। इस कमेटी की कई उप कमेटियां भी हैं, जो घोषणा-पत्र तैयार करने के लिए राजनाथ सिंह को इनपुट देती हैं। ये रिपोर्ट काफी पहले ही सिंह को सौंपी जा चुकी हैं। इसके अलावा, भाजपा ने अपना घोषणा-पत्र तैयार करने के लिए आम नागरिकों के भी सुझाव लिए हैं। इसके लिए 300 से अधिक वीडियो रथ बनाए गए, जो देश भर में भ्रमण कर अपने बक्सों में लोगों के सुझाव स्वीकार करते थे। इसके अलावा, पार्टी ने नागरिकों से सुझाव ई-मेल और राज्यों में हुई परामर्श सभाओं से भी लिए हैं।
Next Story