राष्ट्रीय

अब इन्होने भी मांग लिया राहुल गाँधी से इस्तीफ़ा, कहा: अपने आत्मसम्मान के साथ राजनितिक कद भी गवांया

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 11:37 AM IST
अब इन्होने भी मांग लिया राहुल गाँधी से इस्तीफ़ा, कहा: अपने आत्मसम्मान के साथ राजनितिक कद भी गवांया
x
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

नई दिल्ली। 2019 लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने बड़ी जीत हासिल की है। इस चुनाव में हर तरफ मोदी लहर का असर दिखाई दिया। वहीं, करारी शिकस्त मिलने से कांग्रेस पार्टी किरकरी हो रही है और कई नेता अब तक अपने पद से इस्तीफा दे चुके हैं। इसी कड़ी में मोदी सरकार पर सवाल उठाने वाले रामचंद्र गुहा ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अब तक राहुल गांधी को इस्तीफा दे देना चाहिए।

राहुल गांधी के इस्तीफे की मांग रामचंद्र गुहा ने अपने ट्विटर पर लिखा कि वह हैरान हैं कि अभी तक राहुल गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष के पद से इस्तीफा नहीं दिया है। उनकी पार्टी ने इस चुनाव में काफी बुरा प्रदर्शन किया है। वह अपनी खुद की सीट भी हार चुके हैं। उन्होंने आगे लिखा कि राहुल गांधी ने अपना आत्मसम्मान, राजनीतिक कद दोनों ही गंवा दिया है। मैं मांग करता हूं कि कांग्रेस को अब एक नए नेतृत्व की जरूरत है।

लिहाजा, राहुल गांधी को पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। लेकिन, उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस के पास एक कुशल नेतृत्व भी नहीं है। गौरतलब है कि गुरुवार शाम को हार स्वीकार करते हुए राहुल गांधी भी खुद अपने पद से इस्तीफा देने की पेशकश कर चुके हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राहुल गांधी यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी के सामने इस्तीफे की पेशकश कर चुके हैं, लेकिन इस पर 25 मई को होने वाली कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में चर्चा होगी। अब देखना यह है कि क्या राहुल गांधी सच में कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देंगे या फिर कोई और विकल्प ढूंढा जाएगा।

Next Story