राष्ट्रीय

अब आसान नहीं होगा Facebook, WhatsApp, Instagram, Twitter और TikTok चलाना, आ रहा ये कानून

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 11:42 AM IST
अब आसान नहीं होगा Facebook, WhatsApp, Instagram, Twitter और TikTok चलाना, आ रहा ये कानून
x
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

अब आपके लिए सोशल मीडिया इस्तेमाल करना थोड़ा कठिन हो सकता है. केंद्र सरकार देश में मौजूद सभी Social Media, जैसे फेसबुक (Facebook), व्हाट्सऐप (WhatsApp), इंस्टाग्राम (Instagram), ट्वीटर (Twitter) और टिकटॉक (TikTok) एकाउंट खोलने के नियमों को सख्त करने जा रही है. सरकार ने फैसला किया है कि अब बिना पहचान सत्यापन (ID verification) के कोई एकाउंट चालू नहीं होगा. इस बाबत कानून बनाने की तैयारियां तेज हो गई हैं.

क्यों जरुरी है पहचान सत्यापन? आईटी मंत्रालय (IT Ministry) के सूत्रों का कहना है कि सोशल मीडिया में इन दिनों फेक न्यूज, अफवाह, असांप्रदायिक खबरें और महिलाओं पर अभद्र कमेंट के मामले बढ़ गए हैं. ज्यादातर असामाजिक तत्व फेक अकाउंट बना कर सोशल मीडिया का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं. अब ऐसे मामलों पर नकेल कसने के लिए ही नया कानून लाने की तैयारी है. इस नए कानून का मसौदा तैयार हो चुका है. जल्द इसे कैबिनेट की मंजूरी के बाद संसद में पेश किया जा सकता है.

कैसे होगा पहचान सत्यापन (ID verification)? मसौदा तैयार करने से जुड़े एक अधिकारी का कहना है कि अब किसी भी प्रचलित सोशल मीडिया में एकाउंट खोलने से पहले यूजर्स को अपने बारे में जानकारियां उपलब्ध करानी होगी. इसमें यूजर को अपने ईमेल आईडी के अलावा फोन नंबर भी वेरिफाई कराना अनिवार्य किया जा सकता है. साथ ही इंटरनेट कंपनियों को कहा जा रहा है कि यूजर्स के लोकेशन को भी वेरिफाई किया जाए. इससे फेक अकाउंट बनाने के मामलों में कमी आएगी. साथ ही अफवाह फैलाने वालों की धरपकड़ संभव हो पाएगी.

Next Story