राष्ट्रीय

अब अगर युद्ध हुआ तो चंद मिनट में ख़त्म हो जायेगा पकिस्तान, जानिये कैसे ?

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:05 AM GMT
अब अगर युद्ध हुआ तो चंद मिनट में ख़त्म हो जायेगा पकिस्तान, जानिये कैसे ?
x
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat
भोपाल। भारत द्वारा पकिस्तान पर की गई जवाबी कार्रवाई के बाद पाकिस्तान बौखला गया है। इसी के चलते आज बुधवार को पाकिस्तान की ओर से भी कुछ विमानों ने भारत में घुसपेठ की कोशिश की लेकिन पहले से तैयार भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान का एक F-16 विमान मार गिराया है।

उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार पाकिस्तान के फाइटर विमानों ने राजौरी के नौशहरा व पुंछ जिले के कृष्णा घाटी में घुसपैठ कर भारतीय इलाकों पर लेजर गाइडेड गोले दागे। वहीं जानकारों का मानना है कि पाकिस्तान के विमानों ने बम दागकर दोनों देशों को युद्ध के करीब ला दिया।

F-16 विमान मार गिराए जाने की सूचना आते ही मध्यप्रदेश सहित देश में एक बार फिर खुशी की लहर दौड़ पड़ी।

पाकिस्तान की ये कार्रवाई केवल अपने देश के लोगों को दिखाने के लिए है, क्योंकि इससे पहले उनकी आपने ही देश में भारत के विमानों की कार्रवाई के बाद काफी बेइज्जती हो चुकी है।
- डीके शर्मा, राजनीति के जानकार पाकिस्तान की इस कार्रवाई ने युद्ध को और करीब ला दिया है। ऐसे में अब स्थितियां और ज्यादा बिगड़ने की संभावना है। लेकिन इसका नुकसान केवल पाकिस्तान को ही झेलना होगा। - वीके वर्मा,
सेना के जानकार पाकिस्तान को उनकी ही भाषा में अच्छे से समझाने का समय आ गया है। अब तो आर या पार की स्थिति हो ही जाए। हम सभी लोग भी सीमा पर जाने को तैयार है। - अमित तोमर, भोपाल मध्यप्रदेश में भारतीय वायुसेना हाइ अलर्ट मोड पर है। वहीं प्रदेश के गृहमंत्री बाला बच्चन ने कहा है कि प्रदेश भर में पुलिस लॉ एंड ऑर्डर को लेकर मुस्तैद है।
ये क्षेत्र हैं ज्यादा संवेदनशील!...
जानकारों की माने तो मध्यप्रदेश में ग्वालियर व जबलपुर के अलावा देश की राजधानी दिल्ली, मुम्बई व बैगलूरू युद्ध के हिसाब से सबसे ज्यादा संवेदनशील है। ऐसे हुआ दिल्ली का धैर्य समाप्त...
दरअसल राजनीतिक संबंधों के मामले में भारत और पाकिस्तान के बीच पिछले तीन वर्षों से बर्फ जमी हुई है। 2014 में सत्ता में आने के बाद अपने पहले दो वर्षों में, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने पाकिस्तानी समकक्ष नवाज शरीफ को भारत आमंत्रित किया, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों के बीच वार्ता फिर से शुरू की, लाहौर की औचक यात्रा की और पठानकोट में आतंकी हमले की साझा जांच की मंजूरी दी। जवाब में पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी की और उरी में सैन्य बेस कैंप पर हमला करवाया। मोदी और शरीफ द्वारा शांति पहल शुरू करने के लिए लाहौर में मुलाकात के कुछ दिनों बाद पठानकोट में भारतीय वायु सेना के अड्डे पर हुए हमले में छह सैनिक मारे गए। भारतीय अधिकारियों ने पाकिस्तानी खुफिया विभाग के करीबी आतंकवादी समूह जैश-ए-मुहम्मद पर हमले का आरोप लगाया। जुलाई 2016 तक, दिल्ली का धैर्य समाप्त हो गया और कई मुद्दों पर उसकी स्थिति सख्त हो गई। पाकिस्तान में एक नई सरकार के बावजूद, पिछले साल संयुक्त राष्ट्र महासभा में दोनों देशों के विदेश मंत्रियों के बीच बैठक रद्द हुई। हालांकि, सामान्य राजनयिक वार्ता जारी रही। इसके बाद पिछले दिनों पुलवामा में हुए हमले के बाद, भारत ने अपने कूटनीतिक प्रयासों को नए सिरे से इस मामले के खिलाफ बनाने की कोशिश की है। भारत के सामने चुनौती यह है कि चीन, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात जैसे पाकिस्तान से सहानुभूति रखने वाले देशों पर दबाव डालकर उसे अलग-थलग करे।
भारत के सामने कितने दिन टिकेगा पाकिस्तान?...
वहीं जानकारों की मानें तो अगर भारत ऐसे हथियार का इस्तेमाल करता है, जिसकी उम्मीद बिल्कुल नहीं है, यानि परमाणु हथियार की तो चंद मिनटों के अंदर ही पूरा पाकिस्तान बर्बाद हो जाएगा। यही नहीं युद्ध के बाद दशकों या सदियों तक भी पाकिस्तान अपने पैरों पर खड़ा नहीं हो सकता। जानकार कहते हैं सैन्य लड़ाई की भी बात करें तो पाकिस्तान के पास आर्टिलरी की भी भारी कमी है और वह 15 दिन से ज्यादा भारत के सामने नहीं टिक पाएगा।
तुलनात्मक अध्यन:
दोनों देशों की सैन्य ताकत... भारतीय सेना में कुल कर्मचारियों की बात करें तो हमारे देश में 1.2 मिलियन यानि 12 लाख से ज्यादा सैनिक हैं, जो हर समय युद्ध के लिए तैयार रहते हैं। इनके अलावा भारत के पास करीब 10 लाख रिजर्व फोर्स यानि अर्द्धसैनिक बल (बीएसएफ, सीआरपीएफ, आईटीबीपी, सीआईएसएफ, एसएसबी, आरएएफ आदि) के सैनिक हैं। दूसरी तरफ पाकिस्तान की बात करें तो पड़ोसी के पास करीब साढ़े छह लाख एक्टिव सैनिक हैं और करीब पांच लाख रिजर्व फोर्स है। यानि, पाकिस्तान के पास कुल करीब 11 लाख जवान हैं, जो भारत के मुकाबले आधे हैं।
ऐसे समझें सैन्य ताकत..
थल सेना : भारत : पाकिस्तान सक्रिय सैनिक : 14 लाख : 6.53 लाख युद्धक टैंक : 3565 : 1496 आर्टिलरी गन : 9719 : 4472 इनफैंट्री फाइटिंग व्हीकल्स : 3100 : - आर्मर्ड पर्सनल कैरियर्स : 336 : 1605
आकाश में हमारी ताकत-
वायुसेना : भारत : पाकिस्तान लडाकू विमान : 814 : 425 वायु सैनिक : 1.27 लाख : 65,000 एयरक्राफ्ट : 2185 : 1281 - : 590 फाइटर्स और इन्सेप्टर्स : 320 फाइटर्स अटैक एयरक्राफ्ट : 804 : 410 अटैक हेलिकॉप्टर्स : भारत के पास 720 हेलिकॉप्टर्स, जिसमें से 15 अटैक हेलिकॉप्टर्स : पाकिस्तान के पास कुल 328 हेलिकॉप्टर और 49 अटैक हेलिकॉप्टर एयरपोर्ट : 346 : 151 पाकिस्तान के पास 5 F-16 फाइटर एयरक्राफ्ट हैं. जबकि JF-17 थंडर की संख्या 99 है। पाक के पास एक भी मिराज-3 नहीं है जबकि मिराज-5 की संख्या 82 है।भारत के पास फाइटर एयरक्राफ्ट की बात करें तो 114 मिग-21, 44 मिग-27, 66 मिग-29, 12 तेजस, 41 मिराज 2000, सुखोई सु-30 242, 91 जैगुआर हैं।
पानी में हमारी ताकत-
नौ- सेना : भारत : पाकिस्तान पनडुब्बी/फ्रिगेट्स : 16/13 : 8/9 पेट्रोल एंड कोस्टल वेसेल्स : 106 : 17 कंबैट कैपेबल एयरक्राफ्ट : 75 : 08 इसके अलावा भारत के पास 68 हजार नौ सैनिक,14 डेस्ट्रायर्स, 1 विमानवाहक युद्धपोत भी है।
कुछ अन्य जो है खास:
रक्षा बजट : ... भारत : पाकिस्तान 58 अरब डालर : 11 अरब डालर (GDP का 2.1%) : (GDP का 3.6%) 12% : 20% (1193-2006 के बीच कुल सरकारी खर्च में सेना की हिस्सेदारी) 9.1% : 16.7% (2017 में कुल सरकारी खर्च का सैन्य जरूरतों पर खर्च)
परमाणु हथियार:
130-140 : 140-150 : दोनों देशों के पास परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम बैलिस्टिक मिसाइलें हैं। : भारत के पास नौ तरह की आपरेशनल मिसाइल है जिनमें 3000 से 5000 किमी मारक क्षमता वाली अग्नि मिसाइलें भी शामिल हैं। : चीन की मदद से पाकिस्तान ने भी कुछ मिसाइलें तैयार कर ली हैं। जो भारत के किसी भी हिस्से तक पहुंच सकती हैं। 2000 किमी मारक क्षमता वाली शाहीन 2 उसकी शीर्ष मिसाइल है।
नौ-सेना:
ऐसे समझिए हमारी ताकत... अत्याधुनिक आइएनएस विक्रमादित्य (INS Vikramaditya) एयरक्राफ्ट कैरियर, नवंबर 2013 में नौसेना में शामिल किये गए हैं। आइएनएस विक्रमादित्य को विशेष रूप से पाकिस्तानी नौसेना का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए डिजाइन किया गया है। इसे समुद्र में भारतीय आक्रमण का नेतृत्व करने के लिए शामिल किया गया है। पाकिस्तान के लिए ये किसी बुरे सपने की तरह है कि भारत आइएनएस विक्रमादित्य को पाकिस्तान के सबसे बड़े कराची बंदरगाह पर खड़ा कर दे। इससे उनकी नौसेना पूरी तरह से ब्लॉक हो जाएगी।
न्यूक्लियर सबमरीन...
जहां एक तरफ आइएनएस विक्रमादित्य नौसेना की ताकत का समुद्र के ऊपर प्रदर्शन करता है, वहीं दूसरी तरफ भारत की असली ताकत समुद्री सतह के नीचे मौजूद आक्रमणकारी 14 पनडुब्बियां हैं। इन पनडुब्बियों में सबसे शक्तिशाली है आइएनएस चक्र सबमरीन, जो परमाणु हमला करने की भी क्षमता रखती है। अपने 11 युद्धपोत और आठ पनडुब्बियों के साथ आइएनएस चक्र विभिन्न प्रकार के युद्ध टास्क को पूरा करने में सक्षम है। इसलिए ये पाकिस्तानी नौसेना के लिए सबसे बड़ा खतरा है।
एयरफोर्स:
ये है हमारे लिए खास ... एएच-64डी अपाचे हेलीकॉप्टर भारतीय थल सेना के लिए जमीनी लड़ाई में एक लंबी छलांग है। अपाचे हेलीकॉप्टर अपनी बख्तरबंद संरचना की वजह से पारंपरिक युद्ध या आतंकवाद विरोधी अभियानों के दौरान कुछ भी करने में सक्षम है। ये लड़ाई के दौरान सबसे कारगर हेलीकॉप्टरों में से एक है। पर्वतीय इलाकों में काफी ऊंचाई पर भी अपाचे 171 मील प्रति घंटे की गति से उड़ान भरने में सक्षम है। इसके रोटर ब्लेड 12.7एमएम मशीन गन का सामना कर सकते हैं। ये हेलीकॉप्टर दुश्मन पर हमला कर उसे नष्ट करने के लिए तैयार किया गया है।
SU-30MKI फाइटर जेट...
भारतीय वायु सेना के SU-30MKI फाइटर जेट का उद्देश्य पाकिस्तानी वायु सेना में सेंध लगाना है। भारतीय वायु सेना के पास वर्तमान में 200 SU-30MKI फाइटर जेट विमान हैं और 72 नए विमानों के लिए ऑर्डर दिया जा चुका है। ये विमान लंबी क्षमता वाले डबल इंजन, शक्तिशाली रडार और घातक हथियार से लैस है। SU-30MKI फाइटर जेट, 1980 के दशक के SU-27MKI फाइटर जेट का अपग्रेटेड वर्जन है। ये विमान हवा में पैंतरेबाजी करने में माहिर है और ये एक ही वक्त पर कई लक्ष्यों को टारगेट कर सकता है।
पाकिस्तान के पास आर्टिलरी का टोटा!...
जानकारों की माने तो अगर भारत अपने सभी विकल्प खुले रखते हुए,सभी हथियार का इस्तेमाल करता है, जिसकी उम्मीद बिल्कुल नहीं है, यानि परमाणु हथियार की तो चंद मिनटों के अंदर ही पूरा पाकिस्तान बर्बाद हो जाएगा। युद्ध की स्थिति में आने वाले दशकों या सदियों तक भी पाकिस्तान अपने पैरों पर खड़ा नहीं हो सकता। वहीं सैन्य लड़ाई की भी बात करें तो जो सूचनाएं सामने आ रही हैं उनके अनुसार पाकिस्तान के पास आर्टिलरी की भी भारी कमी है और वह 15 दिन से ज्यादा भारत के सामने नहीं टिक पाएगा।
Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story