राष्ट्रीय

अगले 48 घंटे में रीवा सहित कई शहरो में आ सकता है भारी तूफ़ान, ओडिशा में दस हजार गांवों पर पड़ा असर, 11 लाख लोगो को सुरक्षित निकाला गया

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 11:36 AM IST
अगले 48 घंटे में रीवा सहित कई शहरो में आ सकता है भारी तूफ़ान, ओडिशा में दस हजार गांवों पर पड़ा असर, 11 लाख लोगो को सुरक्षित निकाला गया
x
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

175 किलोमीटर के रफ्तार से चल रही हैं हवाएं, पुरी सहित कई जिलों में भारी बारिश, चक्रवाती तूफान फोनी का ओडिशा के करीब दस हजार गांवों पर असर पड़ेगा, लोगों से घरों में रहने की अपील, पुरी सहित कई जिलों में बिजली काट दी गई है,11 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है। इसका असर मध्यप्रदेश समेत कई राज्यों पर भी पड़ने वाला है। इसी के चलते एमपी में मौसम विभाग ने बीस जिलों में ओले के साथ बारिश की संभावना जताई है।मौसम वैज्ञानिक की माने तो अगले 48 घंटाें में हाेशंगाबाद, बैतूल, छिंदवाड़ा, रायसेन, नरसिंहपुर, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, पन्ना, दमाेह, सतना, रीवा, सिंगराैली, शहडाेल, उमरिया, कटनी, जबलपुर, सिवनी, मंडला और बालाघाट में आंधी, बारिश और ओले की संभावना है।

Next Story