राष्ट्रीय

World Wildlife Day 2023 आज, जानें महत्त्व, थीम और इतिहास के बारे में

World Wildlife Day 2023 आज, जानें महत्त्व, थीम और इतिहास के बारे में
x
World Wildlife Day 2023, Theme of World Wildlife Day 2023 In Hindi: आज शुक्रवार 3 मार्च है। यह एक ऐतिहासिक दिन है। बता दें की वन्य जीवों के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए हर साल 3 मार्च का दिन दुनिया भर में विश्व वन्यजीव दिवस (World Wildlife Day) के रूप में मनाया जाता है।

World Wildlife Day 2023, Theme of World Wildlife Day 2023 In Hindi: आज शुक्रवार 3 मार्च है। यह एक ऐतिहासिक दिन है। बता दें की वन्य जीवों के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए हर साल 3 मार्च का दिन दुनिया भर में विश्व वन्यजीव दिवस (World Wildlife Day) के रूप में मनाया जाता है। वन्यजीवों से हमें बहुत सारे लैब हैं। इनसे हमे भोजन तथा औषधियों के अलावा भी अनेक प्रकार के फायदे मिलते हैं।

इसी के साथ ही वन्यजीव जलवायु को संतुलित रखने में भी सहायता करते हैं। बता दें की विश्व से लुप्त हो रहे वनस्पतियों और जंगली जीव-जंतुओं की प्रजातियों के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए हर वर्ष 3 मार्च को विश्व वन्यजीव दिवस (world wildlife day) मनाया जाता है।

जानकारी के अनुसार 3 मार्च 2014 को पहली बार विश्व वन्यजीव दिवस मनाया गया था।

कैसे हुई विश्व वन्यजीव दिवस की शुरुआत?

अपने 68वें अधिवेशन में संयुक्त राष्ट्र महासभा (United Nations General Assembly) ने 20 दिसंबर 2013 को वन्यजीवों की सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने एवं वनस्पति के लुप्तप्राय प्रजाति के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए 3 मार्च को हर साल विश्व वन्यजीव दिवस मनाने की घोषणा की थी। जानकारी के अनुसार वन्य जीवों (Wild Animals) को एस्टिंट यानि विलुप्त होने से रोकने के लिए सबसे पहले साल 1872 में वाइल्ड एलीफेंट प्रिजर्वेशन एक्ट (Wild Elephant Preservation Act) पारित हुआ था।

विश्व वन्यजीव दिवस 2023 की थीम

Theme of World Wildlife Day 2023 In Hindi: विश्व वन्यजीव दिवस (World Wildlife Day) हर साल एक थीम के साथ मनाया जाता है। विश्व वन्यजीव दिवस 2023 की थीम है "वन्यजीव संरक्षण के लिए साझेदारी" ("Partnership for Wildlife Conservation") है। बता दें की साल 2022 में विश्व वन्य जीव दिवस की थीम थी "पारिस्थितिकी तंत्र की बहाली के लिए प्रमुख प्रजातियों को फिर से लागू करना" ("Re-introducing key species for ecosystem restoration"

Next Story