राष्ट्रीय

School Holiday: 9 अगस्त को स्कूलों में छुट्टी को लेकर ऐलान, फटाफट से जानें UPDATE

9 August World Tribal Day 2023
x
9 August World Tribal Day 2023, School Holiday News In Hindi: 9 अगस्त 2023 को विश्व आदिवासी दिवस मनाया जाता है।

9 August Special Day, School Holiday News In Hindi: 9 अगस्त 2023 को विश्व आदिवासी दिवस मनाया जाता है। विश्व आदिवासी दिवस (World Tribal Day), आदिवासी आबादी के अधिकारों को बढ़ावा देने और उनकी सुरक्षा के लिए प्रत्येक वर्ष 9 अगस्त को विश्व के आदिवासी लोगों का अंतर्राष्ट्रीय दिवस मनाया जाता है। विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर आदिवासी बाहुल्य इलाकों में स्कूलों की छुट्टी घोषित की जाती है। इसे लेकर के झारखंड सरकार ने 9 अगस्त को स्कूलों में छुट्टी का ऐलान किया है।

9 August 2023 School Holiday: क्या कल बंद रहेंगे स्कूल?

बता दें की मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार पिछले साल मध्य प्रदेश प्रदेश सरकार ने बीस जिलों में छुट्टी का एलान किया था। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस पर 9 अगस्त को मध्य प्रदेश में शासकीय अवकाश घोषित कर दिया था। इसकी घोषणा पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अपने कार्यकाल की थी। उस समय उन्होंने कहा था कि प्रदेश में आदिवासी समुदाय की समस्याओं के निराकरण के लिए 9 अगस्त को अंतर्राष्ट्रीय आदिवासी दिवस मनाया जायेगा। इस दिन प्रदेश में शासकीय अवकाश घोषित किया जाए।

लेकिन इस साल अभी तक कोई ऑफिसियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है। जैसे ही छुट्टी से जुड़ा कोई अपडेट सामने आता है हम आपको अपडेट देंगे। फिलहाल झारखंड सरकार ने 9 अगस्त को स्कूलों में छुट्टी का ऑफिसियल ऐलान किया है।

Next Story