राष्ट्रीय

Agniveer Recruitment 2022: शुरू हो गई महिला अग्निवीरों की भर्ती, जानें डिटेल्स

Agniveer Recruitment 2022: शुरू हो गई महिला अग्निवीरों की भर्ती, जानें डिटेल्स
x
Women Agniveer Rally: महिला अग्निवीरों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है।

Woman Agniveer Recruitment Details: भारतीय सेना में भर्ती होने वाले पुरुष अग्निवीरों (Agniveer) के लिए जिस तरह से भर्ती आयोजित की जा रही है ठीक उसी तरह महिला अग्निवीरों (Woman Agniveer Recruitment) की भर्ती भी होगी। इसके लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। रैली भर्ती की तारीख और स्थान भी निश्चित कर दिए गए हैं। आवश्यक है कि जो महिला अग्निवीर (Woman Agniveer) योजना में शामिल होना चाहती हैं वह समय रहते आवेदन करें। क्योंकि आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

क्या है भर्ती की तारीख

Woman Agniveer Bharti Date: इंडियन आर्मी (India Army) में अग्नीपथ योजना के तहत महिला अग्निवीरों की भर्ती होने जा रही है। इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया 9 अगस्त 2022 से शुरू है। आवेदन की अंतिम तिथि 7 सितंबर 2022 है (Last Date)। इस बीच जो भी इच्छुक महिलाएं अग्निवीर भर्ती में शामिल होना चाहती हैं वह ऑनलाइन माध्यम से आवेदन करें।

आवेदन की प्रक्रिया

Mahila Agniveer Application Process: ऑनलाइन माध्यम से आवेदन करने की प्रक्रिया बहुत ही सरल है। सबसे पहले अग्निवीर भर्ती की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं। जहां लेटेस्ट रिक्रूटमेंट लिंक पर करें इसके बाद। रजिस्ट्रेशन ऑफ वूमेन मिलिट्री पॉलिसी 9 अगस्त 2022 के लिंक पर जाएं। वहां अपनी डिटेल्स भरकर रजिस्ट्रेशन करें । रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म को ठीक से भरे । आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रिंट आउट निकाल ले और उसे सबमिट कर दें।

जाने कब कहां होगी रैली भर्ती

Woman Agniveer Bharti Places: उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के सभी जिलों की भर्ती लखनऊ में 30 नवंबर से 10 दिसंबर 2022 तक।

दिल्ली, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के जिलों की भर्ती अंबाला में 7 नवंबर से 10 नवंबर 2022 तक।

बिहार और झारखंड के सभी जिलों की भर्ती दानापुर में 20 अक्टूबर 2022 तक।

मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के सभी जिलों की भर्ती जबलपुर में 19 अक्टूबर से 22 अक्टूबर 2022 तक।

राजस्थान के सभी जिलों की भर्ती जयपुर में 14 दिसंबर से 20 दिसंबर 2022 तक।

दिल्ली, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल जिलों की भर्ती आईआरओ दिल्ली में 7 नवंबर से 11 नवंबर 2022 तक।

कर्नाटक और केरल के सभी जिलों की भर्ती बैंगलोर में 1 नवंबर से 3 नवंबर 2022 तक।

पंजाब, जम्मू और कश्मीर के सभी जिलों की भर्ती जालंधर में 7 दिसंबर से 10 दिसंबर 2022 तक।

तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के सभी सभी जिलों की भर्ती चेन्नई में 27 से 29 नवंबर 2022 तक।

पश्चिम बंगाल और ओडिशा के सभी सभी जिलों की भर्ती कोलकाता में 9 दिसंबर 2022 तक।

महाराष्ट्र और गुजरात के सभी सभी जिलों की भर्ती पुणे में 6 दिसंबर से 11 दिसंबर 2022 तक।

असम, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और मेघालय पूर्वोत्तर राज्य सभी जिलों की भर्ती शिलांग में 25 अक्टूबर से 30 नवंबर 2022 तक।

Next Story