
Delhi Crime News: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन में महिला से सामूहिक दुष्कर्म, रेलवे के 4 कर्मचारी अरेस्ट

Delhi Gang Rape: नौकरी दिलाने के नाम पर एक 30 वर्ष की महिला से रेलवे के कर्मचारियों ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर चारों आरोपियों को गिरफ्तार करके उनके खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।
लाइटिंग रूम में किए दुष्कर्म
पुलिस ने बताया कि चारों आरोपी रेलवे के इलेक्ट्रिकल डिपार्टमेंट के हैं। आरोपियों गुरुवार रात प्लेटफॉर्म पर बने ट्रेन लाइटिंग रूम में रेप की वारदात को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि दो आरोपियों ने कमरे के अंदर महिला से रेप किया है, जबकि दो कमरे के बाहर निगरानी कर रहे थे। पीड़ित महिला ने रेलवे पुलिस अधिकारी को रात में ही इसकी सूचना फोन करके दी थी।
इनकी हुई गिरफ्तारी
आरोपियों की पहचान सतीश कुमार 35 साल वर्ष, विनोद कुमार 38 वर्ष, मंगल चंद 33 वर्ष और जगदीश चंद 37 वर्ष के तौर पर हुई है।
फरीदाबाद की रहने वाली है महिला
बताया जा रहा है कि पीड़ित महिला फरीदाबाद की रहने वाली है और वह पति से अलग रहती है। जिसके चलते वह नौकरी की तलाश में है। वह अपने एक मित्र के माध्यम से रेलवे कर्मी सतीष से मिली थी। जहाँ उसने रेलवे में नौकरी दिलाने की बात कह कर उसे बुलाया था।




