राष्ट्रीय

गजब! भारत में यहां बच्चा पैदा करने पर मिलेगा PROMOTION, महिलाओं को मिलेगा ₹300000 का इनाम, CM ने की घोषणा

sikkim government scheme
x
भारत सरकार जनसंख्या नियंत्रण की बात करती है। यह बात अपनी जगह सही भी है। पर देश में एक राज्य ऐसा भी है जहां बच्चा पैदा करने के लिए सरकार प्रोत्साहित कर रही है।

भारत सरकार जनसंख्या नियंत्रण की बात करती है। यह बात अपनी जगह सही भी है। पर देश में एक राज्य ऐसा भी है जहां बच्चा पैदा करने के लिए सरकार प्रोत्साहित कर रही है। यहां बच्चा पैदा करने पर महिलाओं को 365 दिन का मातृत्व अवकाश दिया जाता है। लेकिन पुरुषों को भी 30 दिनों का पितृत्व अवकाश मिल रहा है। किसी भी शासकीय कर्मचारी महिला को दूसरा बच्चा पैदा करने पर एक वेतन वृद्धि दी जाती है जबकि 2 बच्चे पैदा करने पर दो वेतन वृद्धि का लाभ दिया जा रहा है।

कहते हैं सिक्किम के मुख्यमंत्री

सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग का कहना है कि प्रदेश में प्रेगनेंसी दर काफी कम होती जा रही है। महिलाओं को ज्यादा बच्चा पैदा करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। जिससे जनसंख्या के गिरते स्तर को रोका जा सके। इसके लिए महिलाओं को 365 दिन का मातृत्व अवकाश दिया जा रहा है। साथ ही पुरुषों को 30 दिनों तक जच्चा बच्चा की देखरेख में सहयोग करने के लिए 30 दिनों का पितृत्व अवकाश दिया जाता है।

बच्चा पैदा करने पर प्रमोशन

सिक्किम में महिला कर्मचारियों को दूसरा बच्चा पैदा करने पर एक वेतन वृद्धि दी जाती है जबकि दो बच्चा पैदा करने पर दो वेतन वृद्धि का लाभ दिया जा रहा है। 1 बच्चे वाली महिला को इस वेतन वृद्धि का लाभ नहीं दिया जाता।

आम लोगों को ही मिलता है कई लाभ

जनसंख्या वृद्धि में केवल कर्मचारियों को प्रोत्साहित नहीं किया जा रहा है। सरकार आम लोगों को भी जनसंख्या वृद्धि पर कई तरह से प्रोत्साहित करती है। इसके लिए महिला बाल विकास विभाग को तैयार किया गया है।

3 लाख रुपए का अनुदान

सरकार ने स्पष्ट तौर पर बताया है कि राज्य के अस्पतालों में इन विट्रो फर्टिलाइजेशन के माध्यम से बच्चा पैदा करने पर महिलाओं को 300000 रुपए तक का अनुदान दिया जा रहा है।

Next Story