
सोनम वांगचुक क्यों भूख हड़ताल करना चाहते हैं? पुलिस उन्हें ऐसा क्यों नहीं करने दे रही?

सोनम वांगचुक हड़ताल: आमिर खान ने थ्री इडियट में जिस फुंसुक वांगडू नाम के किरदार का रोल अदा किया था असल में वो लद्दाख में रहने वाले वैज्ञानिक और अविष्कारक सोनम वांगचुक से इंस्पायर्ड था. ये बात सब जानते हैं. और ये भी जानते हैं कि Sonam Wangchuk बहुत नेक और अच्छे इंसान हैं. मगर वह इस समय परेशान चल रहे हैं और यह उनकी अकेले की परेशानी नहीं है. और अपनी बात मनवाने के लिए वह भूख हड़ताल करना चाहते हैं मगर पुलिस उन्हें ऐसा करने नहीं दे रही है. सोनम पुलिस पर आरोप लगा रहे हैं पुलिस सोनम पर आरोप लगा रही है. आखिर ये माजरा क्या है?
GOOD MORNING WORLD!
— Sonam Wangchuk (@Wangchuk66) January 29, 2023
4th day of my #ClimateFast to #SaveLadakh under #6thSchedule of Indian constitution.
You all can join me tomorrow 30th Jan, last day of my fast. You can organise a 1 day fast in your area in solidarity with #Ladakh & ur own surroundings#climate #ILiveSimply pic.twitter.com/tCBDqeB0Rv
सोनम वांगचुक भूक हड़ताल क्यों करना चाहते हैं
सोनम वांगचुक एक प्रकृति प्रेमी इंसान हैं और वह जानते हैं कि प्रकृति के साथ हुई छेड़छाड़ के नतीजे कितने भयावह हो सकते हैं. लद्दाख में लाखों साल पुराने ग्लेशियर पिघल रहे हैं, लेकिन किसी को कुछ पड़ी ही नहीं है. सरकार भी इसे लेकर ज़्यादा संजीदा नहीं है. ऐसे में सरकार का ध्यान खींचने के लिए सोनम वांगचुक ने खार्दुंगला में 26 जनवरी से पांच दिन का अनशन शुरू करने का फैसला किया था. लेकिन 26 जनवरी को बर्फ़बारी हो गई इसी लिए उन्होंने स्टूडेंट्स एजुकेशनल एंड कल्चरल मूवमेंट ऑफ लद्दाख के मैदान में भूख हड़ताल शुरू कर दी। लेकिन पुलिस ने उन्हें भूक हड़ताल करने नहीं दी
SAD TO SEE LADAKH UT HAS BECOME
— Sonam Wangchuk (@Wangchuk66) January 28, 2023
AN ANDHER NAGRI...
a banana republic..sorry a banana UT.
Thanks to social media, I got in touch with experienced legal expert/journalist @mohsinahmaddar and here is his take on the bond while citing precedences. A MUST READ@AmitShah@narendramodi pic.twitter.com/k9cTURsE7W
पुलिस ने सोनम वांगचुक को हड़ताल करने से क्यों रोका
YOU CAN JOIN ME IN @ClimateFast
— Sonam Wangchuk (@Wangchuk66) January 28, 2023
Many have asked how to join!
30th Jan is the last day of my 5 day fast... Join me for a 1 day fast from your own places and share on social media for solidarity.
Those with leadership qualities could organise at safe public places from 9 am to 6pm pic.twitter.com/UwrlMjv0GL
28 जनवरी को सोनम ने ट्वीट करते हुए एक बांड शेयर किया और कहा- लद्दाख सरकार चाहती है कि मैं इस बांड पर साइन करूं। इसमें लिखा है कि मैं एक महीने तक कोई बयान न दूं या किसी सार्वजनिक बैठकों में हिस्सा न लूं। कृपया सलाह दें, यह कितना सही है? क्या मैं खुद को चुप रखूं? मुझे गिरफ्तारी से फर्क नहीं पड़ता।
ALL IS NOT WELL in Ladakh!
— Sonam Wangchuk (@Wangchuk66) January 21, 2023
In my latest video I appeal to @narendramodi ji to intervene & give safeguards to eco-fragile Ladakh.
To draw attention of Govt & the world I plan to sit on a 5 day #ClimateFast from 26 Jan at Khardungla pass at 18000ft -40 °Chttps://t.co/ECi3YlB9kU
सोनम वांगचुक कहते हैं कि पुलिस उन्हें भूख हड़ताल नहीं करने दे रही है. वहीं लद्दाख SSP का कहना है कि प्रशासन ने उन्हें अबतक हड़ताल करने की अनुमति नहीं दी है. जिस जगह में वह भूख हड़ताल कर रहे हैं वहां का मौजूदा तापमान माईनस 40 डिग्री सेल्सिस से भी नीचे है. इसी लिए प्रशासन नहीं चाहता कि वांगचुक इस इलाके में भूख हड़ताल करें। वांगचुक ने विरोध किया तो पुलिस ने उन्हें कानूनी कार्रवाई के तहत उनके संस्थान में वापस छोड़ दिया।




